फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बोली-मुझे अनदेखा नहीं कर सकते, नए शो को लेकर हैं एक्साइटेड

Thu, 16 Jan 2025 06:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Jan 2025 06:37 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक लंबे गैप के बाद टीवी पर नजर आने वाली हैं। वह एक कुकिंग रियालिटी शो का हिस्सा बनी हैं। पिछले दिनों इसी शो के कारण दीपिका सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं। अब दीपिका का इसी नए शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है, जिसमें कहीं ना कहीं वह ट्रोल्स को ही मैसेज दे रही हैं।

विज्ञापन
Tv Serial Actress Dipika Kakar Say People Can Not Ignore Her Excited For New Cooking Show
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika

सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन गई थीं। फिर उन्होंने अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी करके करियर ब्रेक लिया और बाद में बेटा पैदा होने पर उसकी परवरिश पर ही पूरा ध्यान दिया। एक बार फिर से वह टीवी पर नजर आएंगी, जल्द ही दीपिका कक्कड़ सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी कुकिंग का हुनर दिखाएंगी। 

Tv Serial Actress Dipika Kakar Say People Can Not Ignore Her Excited For New Cooking Show
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल्स के निशाने पर दीपिका कक्कड़
पिछले दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो के एक प्रोमो में दीपिका रोती दिखीं, खुद को होममेकर, होम कुक बताया और इसे अपनी पहचान का अहम हिस्सा माना। दीपिका का यह रोना-धोना देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। हाल ही में दीपिका इसी ट्रोलिंग पर कहीं ना कहीं इशारों-इशारों में तंज कसती दिखीं।


 

Tv Serial Actress Dipika Kakar Say People Can Not Ignore Her Excited For New Cooking Show
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika

एक्ट्रेस का दिखा तंज से भरा अंदाज 
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के नए शो सेलिब्रिटी शेफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है, जिसमें वह कहती हैं, ‘आप मुझे पसंद कर सकते हैं, नापसंद कर सकते हैं लेकिन मुझे अनदेखा नहीं कर सकते हैं।’ वह आगे खुद को एक डिप्लोमेटिक इंसान बताती हैं। इन बातों को कह कर दीपिका कक्कड़ ने कहीं ना कहीं, यह जता दिया है कि उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है। वह यह भी कहती हैं कि अगर ट्रोल करके आपको खुशी मिलती है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Serial Actress Dipika Kakar Say People Can Not Ignore Her Excited For New Cooking Show
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @ ms.dipika

नए शो को लेकर काफी खुश 
आगे वीडियो में दीपिका कक्कड़ कहती हैं कि कुकिंग करना कोई आसान काम नहीं है। जब आप किचन में खड़े होकर खाना बनाते हैं तो हाथ से लेकर कमर तक दर्द होती है। खाना बनाना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है। 

 

विज्ञापन
Tv Serial Actress Dipika Kakar Say People Can Not Ignore Her Excited For New Cooking Show
पति और बेटे साथ दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका कंटेंट क्रिएटर भी हैं
दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल से ब्रेक लेने के बाद सिर्फ अपनी फैमिली पर ही फोकस नहीं कर रही थीं, वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल व्लॉगिंग का एक चैनल भी चलाती है। एक्ट्रेस का यह यूट्यूब चैनल काफी पॉपुलर है। वह इसमें अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed