फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serial Daily Updates: आज का दिन होगा ट्विस्ट्स से भरपूर, पढ़िए टॉप 5 सीरिल्स के डेली अपडेट्स

Fri, 03 Jun 2022 02:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tv Serial Daily Updates: Trp top 5 shows Anupamaa imlie yeh rishta kya kehlata hai yeh hain chahatein Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin kumkum bhagya 3 june upcoming written updates
tv update - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने कल यानी 2 जून को साल के 21वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते जारी की गई लिस्ट में टॉप पांच टीवी सीरियलों में थोड़ी हेर फेर देखने को मिली है। जहां स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला दर्शकों का मनपसंद सीरियल 'अनुपमा' अभी भी नंबर वन पर काबिज है, वहीं स्टार प्लस के ही एक दूसरे सीरियल  'इमली' को बड़ा झटका लगा है।  'इमली' इस लिस्ट से इस हफ्ते बाहर हो गया है, जिसकी जगह जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य' ने ले ली है। इस लिस्ट में जगह पाने की एक बड़ी वजह शो में चल रहे सीक्वेंस को माना जाता है, जिसमें हमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। जहां 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय अडॉप्शन का सीक्वेंस चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'गुम हैं किसी के प्यार है में' सम्राट की मौत से चौहान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स में क्या आज यानी 3 जून को क्या दिखाया जाने वाला है।   

Tv Serial Daily Updates: Trp top 5 shows Anupamaa imlie yeh rishta kya kehlata hai yeh hain chahatein Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin kumkum bhagya 3 june upcoming written updates
अनुपमा शो - फोटो : twitter

अनुपमा 
अनुपमा और अनुज मुंबई से अपना हनीमून मनाकर वापस लौटते हैं, तो अनुज अनु को थोड़ा परेशान पाता है। अनुपमा अनुज से कहती है कि वह पहले ही तीन बच्चों की मां है और एक बार फिर मां बन पाना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन दोनों बातचीत करके तय करते हैं कि वह अनु को अडॉप्ट करेंगे। वहीं अगर बात करें शाह हाउस की तो वहां पर किंजल काव्या को वनराज से तलाक लेने के लिए दोबारा सोचने के लिए कहती है। किंजल काव्या को समझाती है कि उसे अपने और वनराज के रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहिए, लेकिन अगर वह फिर भी नहीं रुकना चाहे तो बच्चे के आने तक वह काव्या को कहीं नहीं जाने देगी। कल के यानी 4 जून के आने वाले एपिसोड में पाखी को किसी के साथ डांस करते हुए दिखाया जाता है। इसके साथ ही अनुपमा की मुलाकात पहली बार अनुज के परिवार से होती है।  

Tv Serial Daily Updates: Trp top 5 shows Anupamaa imlie yeh rishta kya kehlata hai yeh hain chahatein Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin kumkum bhagya 3 june upcoming written updates
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम हैं किसी के प्यार में 
सम्राट की मौत के बाद जहां सई पूरी तरह से टूट चुकी है, वहीं चौहान निवास में पत्रलेखा अपने पति को खोने का जिम्मेदार सीधा-सीधा सई को ठहरा रही है। देवी ताई,मोहित, शिवानी और बाकी सब पत्रलेखा को समझाने की कोशिश करते हैं कि सई की इसमें कोई गलती नहीं थी पर भवानी पत्रलेखा का साथ देते हुए उन सबको चुप करा देती है। उनके लाख समझाने पर भी पत्रलेखा नहीं मानती और आने वाले एपिसोड में वह सई का हाथ पकड़कर विराट को धक्का देते हुए घर से बाहर निकालने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन भवानी उसे रोकते हुए कहती है कि सई को वह कहीं नहीं जाने दे सकती क्योंकि उसके घर का वारिस सई की कोख में पल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Serial Daily Updates: Trp top 5 shows Anupamaa imlie yeh rishta kya kehlata hai yeh hain chahatein Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin kumkum bhagya 3 june upcoming written updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
अक्षरा को अंदाजा है कि मंजरी सभी से कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसे मंजरी के कमरे में अडॉप्शन पेपर्स मिले थे। अब आरोही की मदद से अक्षरा को पता चलता है कि नील हर्षवर्धन का नाजायज बच्चा है। यह बात वह मंजरी को जाके बताती है कि उसे पता लग गया है कि वह क्या छिपा रही थी। लेकिन आगे वाले एपिसोड में ये बात अभिमन्यु को पता चल जाता है कि नील अनाथ नहीं बल्कि कौन है, जिसे देख अभिमन्यु अपना आपा खो देता है। जहां एक तरफ गुस्से में पागल अभि घर से चला जाता है वहीं मंजरी बेहोश हो जाती है।      

विज्ञापन
Tv Serial Daily Updates: Trp top 5 shows Anupamaa imlie yeh rishta kya kehlata hai yeh hain chahatein Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin kumkum bhagya 3 june upcoming written updates
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
प्रीशा और रुद्राक्ष के घर में इस समय रेवती नाम की विलेन हुड़दंग मचा रही है। रेवती जहां रुद्र के समाने प्रीशा और उसके अजन्में बच्चे की देखबाल करने का दिखावा कर रही है, वहीं उसकी असलियत कुछ और ही है। प्रीशा रुद्र को उसकी सच्चाई बताना चाहती है लेकिन रेवती बार-बार उनके बीच आ जाती है। अपनी साजिशों को अंजाम देने के लिए आने वाले एपिसोड में रेवती ट्रक से प्रीशा का एक्सीडेंट करवाने की कोशिश करती है लेकिन रुद्राक्ष उसे बचा लेता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed