फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस धारावाहिक ने पकड़ी टेलीविजन से ओटीटी की राह, सिर्फ 10 किस्तों में सिमटेगी पूरी कहानी

Thu, 26 Nov 2020 03:00 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 26 Nov 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
tv serial Qubool Hai second season will release on Zee5 with Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Arif Zakaria and Mandira Bedi
कुबूल है - फोटो : twitter

टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक 'कुबूल है' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। लेकिन, इस रोमांटिक ड्रामा शो की वापसी इस बार टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर होगी जिसमें करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति पहले की तरह की मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। इन दोनों मुख्य कलाकारों के अलावा आरिफ जकारिया और मंदिरा बेदी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

tv serial Qubool Hai second season will release on Zee5 with Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Arif Zakaria and Mandira Bedi
कुबूल है - फोटो : फाइल

टीवी पर धारावाहिक 'कुबूल है' को दर्शकों से बहुत प्यार मिला इसलिए इसके निर्माताओं ने 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज शो के दूसरे सीजन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज करने का फैसला किया है। धारावाहिक 'कुबूल है' के दूसरे सीजन को लेकर खबरें तो काफी दिनों से चल रही थीं लेकिन अब इसके निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

tv serial Qubool Hai second season will release on Zee5 with Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Arif Zakaria and Mandira Bedi
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : file photo

धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'इस धारावाहिक ने आठ साल पहले जिस तरह की बातचीत शुरू करवाई थी, अब वह दौर फिर से वापस आएगा। कहानी इस बार भी असद और जोया की होगी लेकिन मामला इस बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। सीरीज बनाने वाले निर्माता इसके पहले सीजन को ध्यान में रखकर उसकी साख को कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा है कि जिस तरह टीवी पर इस शो को पसंद किया गया, वैसे ही ओटीटी पर भी दर्शकों को यह उतना ही पसंद आएगा। बहुत ही जल्द हम इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
tv serial Qubool Hai second season will release on Zee5 with Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Arif Zakaria and Mandira Bedi
करण सिंह ग्रोवर, सुरभि ज्योति - फोटो : file photo

धारावाहिक 'कुबूल है' के निर्देशन की जिम्मेदारी अंकुश मोहला और ग्लेन बर्रेटो को सौंपी गई है। धारावाहिक का यह रिबूट वर्जन होगा जिसको ओटीटी पर अगले साल प्रसारित किया जाएगा। टीवी के कार्यक्रमों से उनका डिजिटल सीक्वल बनाने का प्रयोग जी5 ने ही शुरू किया है।

विज्ञापन
tv serial Qubool Hai second season will release on Zee5 with Karan Singh Grover Surbhi Jyoti Arif Zakaria and Mandira Bedi
जमाई 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'कुबूल है'  से पहले जी5  चर्चित धारावाहिक 'जमाई राजा' का सीक्वल 'जमाई 2.0' के रूप में बना चुका है। इस वेब शो में रवि दुबे, निया शर्मा और अचिंत कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ठीक वैसा ही प्रयोग अब 'कुबूल है' के साथ होने जा रहा है। एक दूजे के वास्ते 2' जैसे कुछ शोज ऐसे भी हैं जिनको टीवी से हटाकर ओटीटी पर भेजा गया लेकिन ओटीटी के लिए अलग से उनका कोई नया सीजन नहीं बनाया गया।

पढ़ें: आठवीं क्लास में रणबीर कपूर की बनी थी पहली गर्लफ्रेंड, लड़की ने रोते हुए कहा था- 'मुझे तुम पर विश्वास नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed