छोटे पर्दे का नाम आते ही सबसे पहले हमारा मन इसपर रोज प्रसारित होने वाले सीरियल्स को देखने का करता है। ये सीरियल्स लंबे समय से लोगों की पहली पसंद थे, हैं और लगता है हमेशा ही रहेंगे क्योंकि इनकी कहानी में रोज लाए जाने वाले मसालेदार ट्विस्ट दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों की तरह ही दर्शकों में सीरियल्स का भी भरपूर क्रेज देखने को मिलता है। अक्सर दर्शक अपना काम-धाम छोड़कर सीरियल्स देखने बैठ जाते हैं। इस समय भी टीवी सीरियल्स में जमकर ट्विस्ट लाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने तो तैयार है, वहीं अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी भी काफी मुश्किलों से भरी दिखाई दे रही है। तो बिना देर किए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट....
TV Serials Updates: अनु का सुहाग उजाड़ने की धमकी देगा वनराज..अरोही का प्लान कामयाब, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
'अनुपमा' के आज के एपिसोड में आपके लिए भरपूर ड्रामा दिखाया जाने वाला है। आज के एपिसोड में अनुपमा को रोते देख अनुज अपना आपा खो देता है। वह शाह परिवार को लगातार अनुपमा की बेइज्जती करते देख आग बबूला हो उठता है। वह वहां खड़े सब लोगों को अनुपमा पर गुस्सा करने के बजाय सोचने और समझने के लिए कहता है। लेकिन वनराज को यह रास नहीं आता और वह फिर कुछ उल्टा बोल पड़ता है। इसके बाद अनुज और वनराज की खूब लड़ाई हो जाती है। इतना ही नहीं वनराज अनुज को जान से मारने की धमकी भी दे देता है।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे की अरमान की चाल कुछ हद तक कामयाब हो जाती है क्योंकि प्रीशा, रुद्राक्ष को गलत समझ लेती है। प्रीशा के गलत समझने के बाद रुद्र बहुत इमोशनल हो जाता है। जहां रुद्र प्रीशा को लेकर परेशान है, वहीं रूही अरमान के घर प्रीशा से मिलने का प्लान बनाती है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। वह विराट को पागल बनाकर आइसक्रीम खाने के लिए उसके साथ बाहर चली जाती है। जहां पाखी विराट को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने लिए तैयार है, वहीं सई उसकी देखभाल करने के लिए अपना ख्याल बिल्कुल नहीं रख रही है। ऐसे में उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। सई की बिगड़ती तबीयत देख भवानी ऐसा फैसला करती है, जिसे सुन सभी हैरान रह जाते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा डॉक्टर का पीछा करते-करते दरगाह पहुंच जाती है और उसके पीछे-पीछे आरोही भी वहां पहुंच जाती है। आरोही जानबूझकर अक्षरा और डॉक्टर कुणाल खेड़ा को मिलने नहीं देती। आरोही अक्षरा का ध्यान भटकाने के लिए चोट लगने का नाटक करती है। इतने में ही एक शख्स आकर बताता है कि डॉक्टर आकर चले भी गए। अक्षरा ये बात सुनकर दुखी होती है। इसके बाद घर पर अक्षु को बर्थडे का सरप्राइज मिलता है।