फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Serials Updates: अधिक पर हाथ उठाएगा वनराज...इमली की जिंदगी में आएगा भूचाल, पढ़िए आज का टीवी अपडेट

Sat, 02 Jul 2022 02:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 2 July Upcoming Episode Written Updates
सीरियल अपडेट - फोटो : social media

टीवी सीरियल्स की दुनिया हमेशा की तरह ही इन दिनों भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। आजकल आए दिन सीरियल्स में एक के बाद एक धमाके होते जा रहे हैं, जिनकी वजह से इनकी व्यूअरशिप में लगातार उछाल देखा जा रहा है। अक्सर दर्शकों को आकर्षित करने वाले निर्माता जब एक-दूसरे से टॉप पांच की जगह हथियाने की वजह से ट्विस्ट ला रहे हों, तो फायदा दर्शकों का होता है। क्योंकि, टीवी की यह रंगीन दुनिया इन्हीं ट्विस्ट्स के कारण और चटपटी और मसालेदार हो जाती है। ऐसा ही कुछ 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' में भी देखने को मिल रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट...

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 2 July Upcoming Episode Written Updates
अनुपमा को देख भड़क रहे हैं दर्शक - फोटो : social media

अनुपमा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। राखी अनुपमा के खिलाफ बरखा को भड़काती है। आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि बरखा, किंजल को गिफ्ट देती है, जिसे देख तोषू कहता है कि गिफ्ट बहुत भारी है। बरखा इस पर एक ऐसा जवाब देती है, जिसे सुन सब चौंक जाते हैं। इन सब के बीच सबकी नजरों से छिपकर राखी दवे बरखा के पास जाती है और अनुपमा के खिलाफ उसे भड़काती है। इसके साथ ही वनराज पाखी और अधिक को रंगे हाथों पकड़ लेता है, जिसके बाद वह आग बबूला हो जाता है। 
 

TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 2 July Upcoming Episode Written Updates
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
कल पार्टी में करीब आने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में थोड़ा सुधार देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु देखता है कि संजय नाम का एक व्यक्ति अक्षरा को परेशान कर रहा है। यह देखकर अभि को गुस्सा आ जाता है और वह तुरंत अक्षु को बचाने के लिए दौड़ता है। लेकिन, संजय चुप नहीं बैठता और अभिमन्यु और अक्षरा से बदला लेने के लिए वह हॉस्पिटल में आग लगा देता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 2 July Upcoming Episode Written Updates
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजे इस शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सारांश और रूही प्रीशा का होटल के बाहर इंतजार करते हैं। लेकिन, उन्हें यह नहीं पता है कि प्रीशा अरमान के साथ किसी नए घर में रहने के लिए चली गई है। दोनों बच्चों के साथ ही रुद्राक्ष भी प्रीशा को याद करता है। 

विज्ञापन
TV Serials Daily Updates Top 5 TRP Shows Anupamaa to ghum hai kisi ke pyaar meiin banni chow home delivery 2 July Upcoming Episode Written Updates
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media

बन्नी चाऊ होम डिलीवरी
स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' में जहां कल आपने देखा कि युवान सबके सामने बन्नी से शादी करने की इच्छा जता देता है, जिसके बाद उसके घर में भूचाल आ जाता है। वहीं आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि युवान अपने दादा जी से मिन्नतें करता है कि वह उसकी बन्नी से शादी कराने में मदद करें। लेकिन, यह सब देखकर विराज बहुत गुस्सा हो जाता है और युवान की बेल्ट से बहुत बुरी तरह से पिटाई करता है। इसके साथ ही बन्नी को राजा के गंदे बर्ताव का सामना करते हुए दिखाया जाता है।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed