बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों में जितना क्रेज देखने को मिलता है, उतना ही उत्साह हर घर में रोज प्रसारित होने वाले सरियल्स के लिए देखा जाता है। छोटे पर्दे को लेकर दर्शकों में रोजाना बनी रहने वाली एक्साइटमेंट का कारण है, मेकर्स द्वारा हर एपिसोड में लाए जाने वाले ट्विस्ट। इन्ही मसालेदार ट्विस्ट की वजह से सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो जाती है। पर्दे पर ज्यादातर पारिवारिक कहानियां लाने वाले डेली सोप्स से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और अगले एपिसोड की कहानी जानने के लिए खासा उत्सुक रहते हैं। इस समय अनुपमा से लेकर जी टीवी के भाग्य लक्ष्मी तक के सीरियल्स में जबरदस्त धमाके देखने को मिल रहे हैं। तो, चलिए जानते हैं आज आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या दिखाया जाने वाला है।
TV Serials Update: काव्या का फैसला उड़ाएगा वनराज के होश...अक्षरा का म्यूजिक कॉम्पिटिशन होगा तबाह? पढ़िए आज का टीवी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
स्टार प्लस के पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' की आज की कहानी भी अनपमा और अनुज की बेटी छोटी अनु के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। जहां एक तरफ तोषू छोटी अनु के आने से थोड़ा दुखी है, वहीं समर और पाखी ने अपनी मां को समझते हुए उसके इस फैसले में उसका साथ दिया है। अनुज और अनुपमा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत से बहुत खुश हैं और दोनों अपनी थोटी सी गुड़िया को जीवन की सारी खुशियां देना चाहते हैं। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां अधिक पाखी को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगा, वहीं काव्या वनराज से बच्चा गोद लेने के लिए कहती है। इतना ही नहीं तोषू और वनराज की जॉब भी लग जाती है।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' का आज का एपिसोड पीहू के साथ शुरू होता है। पाहू ने अरमान को बात करते सुना है कि रुद्र को प्रीशा से दूर रखा जाए। फिर वहां को आ जाता है, जो पीहू को सोचने पर मजबूर करता है कि इतनी रात को उनके घर पर कौन आ सकता है। वह दरवाजा खोलने पर शॉक्ड रह जाती है क्योंकि वहां रुद्र के साथ-साथ उसकी मां और दोनों बच्चे खड़े होते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वह अरमान के चंगुल से छुड़ाकर प्रीशा को घर वापस ले जा पाएंगे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड़ में अभिमन्यु अपनी दवाई निकालता है और अक्षरा उसे देखने आती है। लेकिन वह अभी भी अक्षरा को अपने हाथ के बारे में नहीं बताता है। हालांकि अपनी परेशानियों को देखते हुए अभिमन्यु बिरला हॉस्पिटल में अपने पिता हर्षवर्धन की जगह पर जाने का फैसला करता है। जहां एक तरफ अभिमन्यु अपने करियर की एक नई शुरुआत करने की सोच रहा है, वहीं आरोही अक्षरा के सिंगिंग कॉम्पिटिशन को तबाह करने का प्लान बनाती है।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में विराट हॉस्पिटल पहुंचकर सई, भवानी और पाखी के साथ-साथ बहुत से लोगों की जान बचाता है। जहां सब अपनी जान सुरक्षित होने के कारण खुश हैं, वहीं सई और विराट के जीवन में एक और टेंशन आने वाली है। जी हां, पाखी के चेकअप के बाद पता लगता है कि उसकी प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्पलीकेशन्स हैं, जिसके कारण सई बहुत परेशान हो जाती है।