फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार पोते के साथ 'रामायण' देख रहे टीवी के 'राम', मन को खुश कर देगी ये वायरल तस्वीर

Tue, 31 Mar 2020 10:13 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 31 Mar 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Tv show Ramayan actor Arun Govil watching Ramayan with family picture viral
Arun Govil - फोटो : Instagram

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) 33 साल बाद टीवी पर फिर से लौट आई है। इस शो की दोबारा वापसी पर दर्शक उत्साहित हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर 'रामायण' देखते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अरुण अपने पूरे परिवार के साथ 'रामायण' देखते हुए नजर आ रहे हैं। 

Tv show Ramayan actor Arun Govil watching Ramayan with family picture viral
Arun Govil with family - फोटो : Instagram

परिवार के साथ 'रामायण' देखते हुए अरुण की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को वीडियो मूवी अकाउंट से साझा किया है। इस तस्वीर में अरुण गोविल, पत्नी, बेटा-बहू और पोते के साथ रामायण देख रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग अलग अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@arungovil_ram #watching #Ramayana #with #his #family . #j #jayshreeram #ramji #ramchandra #ramji #arungovil #pictureoftheday #pic #arungovil #ramji #picofday #primeshots #picframe #couplegoals #actorslife #arun_govil

A post shared by @Ramayana _video (@video_movieeee) on

Tv show Ramayan actor Arun Govil watching Ramayan with family picture viral
Ramayan Serial - फोटो : twitter

'रामायण' का टेलीकास्ट 28 मार्च से डीडी नेशनल पर सुबह 9 से 10 और रात को भी 9 से 10 इसका दोबारा प्रसारण होता है। खास बात है कि जब अरुण गोविल के इस पौराणिक शो की टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो उस वक्त अभिनेता ने कहा था कि इस बार ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv show Ramayan actor Arun Govil watching Ramayan with family picture viral
Arun Govil - फोटो : Social Media

'रामायण' के टेलीकास्ट होने पर अरुण गोविल ने बयान भी दिया था। बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए अरुण गोविल ने अपनी बात रखी। अभिनेता ने कहा- 'मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। रामानंद सागर का 'रामायण' तब भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और अभी भी पसंद आएगी। इसके पीछे ईश्वर का ही आशीर्वाद है जो कि फिर से 'रामायण' दर्शकों के सामने होगी।'

विज्ञापन
Tv show Ramayan actor Arun Govil watching Ramayan with family picture viral
Arun Govil

गोविल ने आगे कहा- 'वरना इतने सालों बाद टीवी पर आखिर क्यों इसकी वापसी होती। हमारा देश, इस समय एक कठिन दौर से गुजर रहा है। अगर हमारे शो से लोगों को भगवान की मदद मिलती है और कुछ सीखने को मिलता है तो ये अच्छी बात है, ईश्वर से प्रार्थना हैं कि लोग अपनी आस्था का ख्याल रखें।'

चचेरे भाई के निधन की खबर सुनते ही सलमान का खुद को संभालना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया पर हुए भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed