लॉकडाउन की वजह से टीवी पर एक बार फिर से लोगों को अपने पुराने सीरियल्स देखने को मिल रहे हैं। इन सीरियल्स की वापसी होते ही सबसे ज्यादा चर्चित रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) है। हाल ही में टीवी में 'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका चिलखिया (Dipika Chikhlia) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।
लोगों को एक साथ बैठकर 'रामायण' देखता देख नम हुईं टीवी की 'सीता' की आंखें, किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्ट में दीपिका ने एक तस्वीर साझा की है जिसका कनेक्शन 'रामायण' से है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लोग घर के बाहर एक साथ बैठे हुए हैं और टीवी को भी बाहर रख दिया है। सभी एक साथ 'रामायण' को देख रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'विनम्र महसूस कर रही हूं।' दीपिका के इस पोस्ट से साफ है कि वो इस तस्वीर को देखकर भावुक हो गई हैं। दीपिका ने इससे पहले रामायण के आखिरी एपिसोड खत्म होने पर एक पोस्ट किया था। ये पोस्ट भी वायरल हुआ था।
इस पोस्ट में अभिनेत्री ने 'रामायण' से जो सीख मिली है उसे जिंदगी में उतारने की गुजारिश अपने प्रशंसकों से की। इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- 'ये कभी नहीं खत्म होगा। इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया..जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।'
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
आपको बता दें, इस पौराणिक शो के दोबारा शुरू होने से ये सितारे एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। यहां तक कि इनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में भी इजाफा हो गया है। इसकी जानकारी खुद दीपिका ने पोस्ट करके दी थी। अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'इंस्टा परिवार का तहे दिल से शुक्रिया। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं।'
अरहान के 15 लाख रुपये निकाले जाने की खबर पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अब बदला लेने का...'
Thank you soo much 💞🤗to my insta family love you all soo much. 100k 😊
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on