फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs Breakup: वर्षों साथ रहकर इन टीवी स्टार्स ने तोड़ा रिश्ता, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Fri, 15 Dec 2023 01:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Dec 2023 01:05 AM IST
सार

छोटे पर्दे के कुछ चहेते सितारे वर्षों तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, इन्होंने अचानक से ही अपने अलगाव का एलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
TV Stars Estranged After Many Years of Relationship Asim Riaz Himanshi Khurrana Punish Sharma
टेलीविजन सितारों का ब्रेकअप - फोटो : अमर उजाला

रिश्ते की डोर को जोड़े रख पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता। एक रिश्ते को सफल बनाने के लिए प्यार समेत कई चीजें जरूरी होती हैं। एक चीज की भी कमी के कारण रिश्ता डामाडोल हो जाता है, और कभी-कभी तो ये खत्म भी हो जाता है। हाल ही में लंबे समय से साथ रह रहे आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप का एलान कर हर किसी को दंग कर दिया। हालांकि, छोटे पर्दे की कुछ अन्य ऐसी जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद अपनी राहें अलग कर लीं, और अलगाव का एलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया। आइए इन एक्स जोड़ियों पर नजर डाल लेते हैं- 

TV Stars Estranged After Many Years of Relationship Asim Riaz Himanshi Khurrana Punish Sharma
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का प्यार चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ था। शो के दौरान दावा किया गया था कि शो से बाहर निकलते ही इनका रिश्ता खत्म हो जाएगा। हालांकि, आसिम और हिमांशी ने साथ रहकर हर किसी की बोलती बंद कर दी। मगर बीते दिन आसिम और हिमांशी ने अपनी राहें अलग करने का एलान कर हर किसी को सकते में डाल दिया। दोनों ने ब्रेकअप का कारण दोनों का अलग धर्म बताया। हालांकि, इस एलान के बाद से इस जोड़ी पर जान छिड़कने वाले फैंस बेहद दुखी हैं। 

TV Stars Estranged After Many Years of Relationship Asim Riaz Himanshi Khurrana Punish Sharma
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता दिव्या अग्रवाल वर्षों तक वरुण सूद के साथ रिश्ते में रहीं। एक्स कपल को अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और एक्टिविटीज से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता था। हालांकि, आगे चलकर दिव्या ने वरुण संग अपना रिश्ता तोड़ लिया और जिंदगी में आगे बढ़ गईं। इस ब्रेकअप ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। 

Animal: एनिमल में अपने किरदार को बॉबी देओल ने बताया पारिवारिक, कहा- खलनायक के रूप में नहीं ऐसी सोची थी भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars Estranged After Many Years of Relationship Asim Riaz Himanshi Khurrana Punish Sharma
रित्विक धनजानी-आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, आशा नेगी और रित्विक धनजानी तकरीबन छह वर्ष तक साथ रहे थे। इतना ही नहीं दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप की अफवाहों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रित्विक और आशा एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते थे, लेकिन इनका रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया। दोनों ने अचानक से ही एक दिन अपने अलगाव का एलान कर चाहनेवालों को तगड़ा झटका दे दिया। 

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
TV Stars Estranged After Many Years of Relationship Asim Riaz Himanshi Khurrana Punish Sharma
राज सिंह अरोड़ा-पूजा गौर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा वर्ष 2009 से रिश्ते में थे। दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री फैंस का खासा ध्यान आकर्षित करती थी। दोनों का बेहद मजबूत रिश्ता देख फैंस इनकी शादी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। खुशखबरी तो नहीं मिली, लेकिन इन्होंने वर्ष 2020 में अपने ब्रेकअप का एलान जरूर कर दिया। इस तरह 11 वर्ष एक-दूजे के साथ रहने के बाद पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा अलग हो गए।

Animal Day 14 BO Collection: ‘एनिमल’ पौने पांच सौ करोड़ के पार, कायम है ‘गदर 2’ और ‘पठान’ पर बढ़त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed