टीवी की दुनिया कहने को छोटा पर्दा कही जाती है लेकिन इसका दायरा बहुत बड़ा है। सीरियल देखने के लिए लोगों में फिल्म से भी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिलती है, क्योंकि हर दिन मेकर्स सीरियल का एपिसोड ऐसे मोड़ पर समाप्त करते हैं कि दर्शकों में ये जिज्ञासा आखिर आगे क्या होने वाला है। टीवी सीरियल्स की कहानी आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण और चटपटी होती रहती है और यही उत्सुकता लोगों को सीरियल से बांधे रखती है। तो चलिए जानते हैं आज का सीरियल अपडेट।
TV Serials Updates: पाखी और अधिक को रंगे हाथ पकड़ेगी अनुपमा...प्यार में खोएंगे इमली-आर्यन, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
सीरियल अनुपमा का मौजूदा ट्रैक पाखी और अधिक पर फोकस है। आने वाले एपिसोड में वनराज शाह प्यार से पाखी को समझाने की बजाय एक सख्त पिता की तरह उस पर नजर रखना शुरू कर देगा। वह पाखी को कॉलेज पहुंचाने से लेकर खुद ही वापस भी लेकर आने को कहता है। वहीं अनुपमा उसकी इस बात से परेशान है कि कहीं पाखी कोई गलत कदम न उठा ले, इसी बीच वह अधिक और पाखी को एक रेस्टोरेंट में रंगे हाथों पकड़ लेगी।
इमली
सीरियल इमली में इस समय आर्यन और इमली को एक दूसरे के करीब देखा जा सकता है। आने वाले एपिसोड में इमली और आर्यन को एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते देखा जाएगा। आर्यन इमली से माफी मांगता है, वहीं वह अपने आने वाले बच्चे को लेकर भी खुश है। उधर कॉलेज में डीन गौरी को उसके साधारण कपड़ो के लेकर बेइज्जत करती जर आएगी और उससे कहेगी कि तुम गांव वापस चली जाओ। जिससे गौरी को काफी धक्का लगेगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में खुशियों के बरसात होने वाली है क्योंकि अक्षरा और अभिमन्यु अपनी गलतफहमी को दूर करते हैं और करीब आते हैं। इसके बाद अक्षरा अभिमन्यु की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत रखने का फैसला करती है।
गुम है किसी के प्यार में
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मौजूदा ट्रैक में एक बार फिर से सई और विराट के बीच पाखी को लेकर लड़ाई होने वाली है। दरअसल सई पाखी को अपने बच्चे की सरोगेट बनने के लिए मना करेगी और आरोप लगाएगी कि ये एक साजिश है। विराट उसे समझाने की कोशिश करेगा लेकिन सई कहती है कि पाखी खुद को सरोगेसी के लिए तैयार क्यों कर रही थी जबकि उसे पता था कि गीता उनकी सरोगेट बनने वाली है। सई के इस व्यवहार से विराट चिढ़ जाएगा और उसे फिर से सोचने के लिए कहेगा।