{"_id":"5e95a2c38ebc3e6fe8311bf1","slug":"unknown-facts-about-arun-govil-who-played-ram-character-in-ramanand-sagar-ramayan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राम' बनने से पहले अरुण गोविल ने की थी भविष्यवाणी, कहा था- 'मैं अपनी इमेज दाव पर लगा लूंगा क्योंकि...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'राम' बनने से पहले अरुण गोविल ने की थी भविष्यवाणी, कहा था- 'मैं अपनी इमेज दाव पर लगा लूंगा क्योंकि...'
प्रतीक्षा सिंह राणावत
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इतिहास का पर्दा- अरुण गोविल
- फोटो : रोहित जैन, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन की तरफ से एक पहल की गई है। ये पहल है टेलीवीजन की सबसे पहली 'रामायण' का प्रसारण। 90 के दशक में 'रामायण' को लोगों ने खूब पसंद किया था। वैसा ही प्यार और सम्मान इस सीरियल को आज भी मिल रहा है। इस सीरियल के प्रसारण के बाद से ही 90 के दशक में सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल घर-घर में पूजे जाने लगे थे। आज आपको बताते अरुण गोविल से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
2 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : Social Media
अरुण गोविल शुरुआत से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे। अरुण की उन्हें पहली ही फिल्म 'राजश्री प्रोडक्शन' के बैनर तले मिल गई थी। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने गांव के लड़के का साइड रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम था 'पहेली'। इस फिल्म के बाद अरुण की किस्मत पलटी और उन्हें अगली ही फिल्म में मुख्य किरदार किरदार मिल गया। इस फिल्म का नाम था 'सावन को आने दो'। इस बारे में अरुण ने खुद ही अपने एक इंटरव्यू में बताया था।
3 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : Social Media
इस इंटरव्यू के दौरान अरुण से यूं तो कई सवाल किए गए। लेकिन इस इंटरव्यू में अरुण ने एक ऐसी बात कह दी थी जो उन्होंने बाद में करके भी दिखाया। अरुण गोविल से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने अब तक किसी स्टार एक्ट्रेस के साथ काम क्यों नहीं किया? इस सवाल के जवाब में अरुण ने कहा, 'मैं कोई भी फिल्म करता हूं तो ये देखकर नहीं करता कि उसमें स्टार हीरोइन है या कोई बड़ा अभिनेता है। मैं जो कोई भी फिल्म लेता हूं, उसे मैं पूरी तरह से महसूस करके हामी भरता हूं। सबसे बड़ी चीज मेरे लिए कहानी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल
- फोटो : Social Media
आगे अरुण कहते हैं कि, 'स्टार तो मैं जरूर बनना चाहूंगा और साथ ही साथ अच्छे रोल्स भी करना चाहूंगा। मैं अभी जो कहूंगा उस पर लोगों को यकीन नहीं होगा लेकिन ये वक्त बताएगा कि मैं स्टार बनने के बाद अपनी इमेज को दाव पर लगा दूंगा। अगर मुझे कोई ये कहेगा कि आप स्टार हैं और एक ही तरह के रोल्स करते चले जा रहे हैं। मैं अपनी इमेज दाव पर लगा दूंगा। ये साबित करने के लिए मैं स्टार नहीं हूं एक एक्टर भी हूं, बल्कि एक एक्टर पहले हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
इस इंटरव्यू में कही बात को अरुण ने सालों बाद सच भी कर दिखाया। अरुण का ये इंटरव्यू उस समय का है जब उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया था। फिल्मों में अरुण ने केवल रोमांटिक और हाइली इमोशनल ड्रामा में ही काम किया था। उनका एक्टिंग में एक सॉफ्ट जॉनर बन गया था। लेकिन उन्होंने रामानंद सागर के द्वारा दिए गए चुनौतीपूर्ण रोल को स्वीकार किया। केवल स्वीकार ही नहीं किया ये भी बताया कि वाकई में अरुण एक एक्टर पहले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।