फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill Birthday: बचपन में ऐसी दिखती थीं शहनाज गिल, बनते बिगड़ते रहे परिवार से उनके रिश्ते

Thu, 27 Jan 2022 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 27 Jan 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Unseen photos of Shenaaz Gill from her school and college days
शहनाज गिल - फोटो : social media

बिग बॉस के 13वें सीजन से लाइमलाइट में आई शेहनाज गिल आज कल इंडस्ट्री की मोस्ट सेंसेशन एक्ट्रेस हैं। 2015 में पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शहनाज ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी। बिग बॉस में आने और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था पर आज वह सभी की चहेती हैं। आज शहनाज का बर्थडे है। इस मौके पर हम उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें और उनके जीवन से जुड़ी बातें आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। 

Unseen photos of Shenaaz Gill from her school and college days
शहनाज गिल - फोटो : social media

स्कूल से ही था एक्ट्रेस बनने का सपना
पंजाब के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी शहनाज गिल का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था। उन्हें गाने का भी शौक था। अपने इसी सपने की ओर आगे बढ़ते हुए शहनाज ने स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही गाना शुरू कर दिया था। 

Unseen photos of Shenaaz Gill from her school and college days
अपनी मां के साथ शहनाज गिल - फोटो : social media

नहीं किया परिवार ने सपोर्ट
बचपन से नाजों से पलीं शहनाज अपने परिवार की लाडली बेटी थी। लेकिन इतनी प्यारी होने के बावजूद शहनाज को अपने पैशन को फॉलो करने के लिए अपने परिवार का सपोर्ट नहीं मिला। जब परिवार का साथ नहीं मिला तब शहनाज ने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उनसे अलग रहने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज ने अपना घर परिवार सब छोड़ दिया था और उनसे अलग रहने लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unseen photos of Shenaaz Gill from her school and college days
शहनाज गिल की अनदेखी तस्वीरों की कोलाज - फोटो : social media

शादी करने का था दबाव 
शहनाज ने बिग बॉस के घर में एक बार अपना दर्द बताते हुए कहा था कि उनके परिवार ने उ पर शादी करने का भी बहुत दबाव बनाया था। लेकिन इतने दबाव के बाद भी शहनाज ने एक्टिंग और सिंगिंग में सफलता पाने का फैसला नहीं बदला था। 

विज्ञापन
Unseen photos of Shenaaz Gill from her school and college days
बचपन में शहनाज - फोटो : social media

नहीं करनी थीं शहनाज को शादी
अभिनेत्री ने एक बार बात करते हुए कहा था कि उस वक्त मैं बिल्कुल शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि मेरे घर में परेशानियां चल रही थी। ऐसे में मैं ससुराल की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहती थी लेकिन लगातार दबाव के कारण मैंने अपने परिवार से सबसे दूरी बना ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed