फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy-Suraj Nambiar: कौन हैं सूरज नांबियार? जिनके साथ शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉय

Thu, 27 Jan 2022 12:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 Jan 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Who is Mouni Roy husband Suraj Nambiar? here is all you need to know about him
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी रॉय ने आज गोवा में सूरज नांबियार से शादी की। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कल से शुरू हो गया था और अब मौनी रॉय व सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की फोटो अर्जुन बिजलानी ने शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज नांबियार!!' शादी के लिए मौनी रॉय ने लाल और सोने की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी और लाल कलर का ब्लाउज चुना है। इसके साथ ही मौनी ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ज्वैलरी पहनी है। अपने बालों में गजरा और सूक्ष्म मेकअप के साथ, मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।

Who is Mouni Roy husband Suraj Nambiar? here is all you need to know about him
सूरज नांबियार के माता-पिता - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन माता-पिता के यहां हुआ था। सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की थी। 2008 में, उन्होंने आर.वी.इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

Who is Mouni Roy husband Suraj Nambiar? here is all you need to know about him
सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

क्या करते हैं सूरज नांबियार?
नांबियार का एक भाई है जिसका नाम नीरज है, जो पुणे स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। वहीं सूरज दुबई में स्थित एक भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Mouni Roy husband Suraj Nambiar? here is all you need to know about him
सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

किन चीजों का है शौक?
सूरज की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि उन्हें घूमने और पढ़ना का बहुत शौक है।

विज्ञापन
Who is Mouni Roy husband Suraj Nambiar? here is all you need to know about him
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज नांबियार और मौनी रॉय की प्रेम कहानी
सूरज नांबियार से मौनी रॉय की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्हें पार्टियों में कई बार एक साथ देखा गया है। बता दें कि अभिनेत्री ने सूरज और उनके परिवार के साथ 2021 न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया था। और बाद में मार्च के महीने में, वह सूरज के माता-पिता से उनकी करीबी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर भी मिलीं थी। इसके बाद से उनकी शादी की अफवाहों उड़ने लगीं थी। हालांकि अब मौनी की शादी धूम-धड़ाके के साथ गोवा की एक आलीशान लोकेशन पर संपन्न हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed