Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Shehnaaz Gill Birthday Special: Here are Unknown Fact About Punjab ki Katrina Kaif and Bigg Boss 13 Contestant Shehnaaz Kaur Gill
{"_id":"61f1353fdec6e4274c4c37f1","slug":"shehnaaz-gill-birthday-special-here-are-unknown-fact-about-punjab-ki-katrina-kaif-and-bigg-boss-13-contestant-shehnaaz-kaur-gill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill Birthday Special: बिग बॉस में आने से पहले ऐसी थी शहनाज गिल की जिंदगी, लोग बुलाते थे पंजाब की कटरीना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shehnaaz Gill Birthday Special: बिग बॉस में आने से पहले ऐसी थी शहनाज गिल की जिंदगी, लोग बुलाते थे पंजाब की कटरीना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shehnaaz gill
- फोटो : instagram/shehnaaz gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 से अपनी खास पहचान बनाने वाली पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज कौर गिल का जन्म आज ही के दिन सन 1993 में एक सिख परिवार में हुआ था। शहनाज की मां परमिंदर कौर गिल ने एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया था कि जब शहनाज 16-17 साल की थीं, तब उन्हें हर कोई कटरीना कहकर बुलाया करता था। इसके बाद से ही शहनाज ने खुद को पंजाब की कटरीना कहना शुरू कर दिया। बता दें कि बिग बॉस में भी अभिनेत्री ने कई बार खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। जिसके बाद से वह इसी नाम से मशहूर हो गईं।
2 of 6
शहनाज गिल का लहंगा लुक
- फोटो : instagram/shehnaazgill
बताया जाता है कि शहनाज ने पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभिनय में अपने करियर की शुरुआत की थी। सन 2015 में उन्होंने गुरविंदर बरार के एक पंजाबी एलब्म 'शिव दी किताब' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद अभिनेत्री 'माझे दी जट्टी', 'पिंडा दीया कुड़ियां' और पंजाबी सिंगर गैरी संधु के टाइटल सांग 'ये बेबी रिमिक्स' में भी नजर आईं। धीरे-धीरे वह पूरे पंजाब की कटरीना कैफ बनने लगीं। दो साल बाद यानी 2017 में शहनाज को पंजाब की फिल्म 'सतश्री अकाल इंग्लैंड' ऑफर हुई और यहां से उनकी किस्मत चमकी।
3 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : Instagam
शहनाज सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं हैं, बल्कि एक कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने 'सरपंच', 'बर्बरी', 'वहम' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी है। हालांकि शहनाज को असली पहचान बिग बॉस से मिली। भले ही वह इस रिएलिटी शो की विजेता नहीं रहीं, लेकिन इस शो ने उन्हें शौहरत के एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज पूरे हिंदुस्तान की कटरीना बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ने शहनाज को केवल शौहरत ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन दोस्त भी दिया। जी हां, हम दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की बात कर रहे हैं। 13वें सीजन में सिदनाज (सिद्धार्थ और शहनाज) ने जो फेम कमाया वो बिग बॉस के इतिहास में शायद ही किसी कपल ने कमाया हो।
विज्ञापन
5 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिंगिंग-डासिंग का शौक रखने वाली शहनाज कई शोज में शिरकत करती हैं। इसके अलावा वह कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। यदि नेटवर्थ की बात करें तो शहनाज कौर गिल का चंड़ीगढ़ में खुद का घर है और उन्होंने हाल ही में मुंबई में भी एक अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर एस5, होंडा सिटी, जैगुआर जैसी कारें भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 29 करोड़ रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।