Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: live audience came in bigg boss house gave scores to all the housemates nishant bhatt becomes the number 1 entertainer
{"_id":"61f1a97d7d974d571b1f1ef2","slug":"bigg-boss-15-live-audience-came-in-bigg-boss-house-gave-scores-to-all-the-housemates-nishant-bhatt-becomes-the-number-1-entertainer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: घर आई लाइव ऑडियंस ने सभी घर वालों को दिए स्कोर, इस सदस्य को मिला नंबर- 1 खिताब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: घर आई लाइव ऑडियंस ने सभी घर वालों को दिए स्कोर, इस सदस्य को मिला नंबर- 1 खिताब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 27 Jan 2022 01:35 AM IST
सार
आज से कुछ दिन बाद यानी 29 और 30 जनवरी को टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
निशांत भट्ट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से कुछ दिन बाद यानी 29 और 30 जनवरी को टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले आयोजित किया जाएगा। ऐसे में शो के बचे दिनों में सभी सदस्य जनता के ज्यादा से ज्यादा वोट पाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाते दिखाई दे रहे हैं। भारी संख्या में वोट हासिल करने के लिए सदस्यों के बीच घमासान जारी है। इसी बीच बिग बॉस ने इस सीजन के आखिरी टास्क के तहत घरवालों को एक कार्य करने को दिया।
इस कार्य के तहत घर में आई लाइव ऑडियंस घरवालों को अलग- अलग टास्क करने को दे रही है। इस दौरान कंटेस्टेंट द्वारा टास्क करते हुए सभी का एंटरटेनमेंट देख कर जनता को 1 से 10 में से सभी सदस्यों को नंबर देने थे। शो के अब तक प्रसारित हुए एपिसोड में लाइव ऑडियंस वाले इस टास्क के अभी तक दो राउंड पूरे हो चुके हैं। ऐसे में दो राउंड पूरे होने तक शो के सदस्य निशांत भट्ट जनता के हिसाब से नंबर वन एंटरटेनर साबित हुए हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
बिग बॉस ओटीटी के रनर अप रह चुके निशांत भट्ट को घर में आई जनता ने सबसे ज्यादा मार्क्स दिए। ऐसे में लाइव ऑडियंस के दिए स्कोर को देखने के बाद निशांत इस सीजन की ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी जताते नजर आ रहे हैं। टास्क के दौरान जनता ने निशांत भट्ट को सभी सदस्यों में से सबसे ज्यादा 16 मार्क्स दिए।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
निशांत भट्ट के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के एंटरटेनमेंट को दर्शकों ने बाकी सदस्यों से ज्यादा पसंद किया। हालांकि इस दौरान लगातार कम मार्क्स मिलने से एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत काफी निराश नजर आईं। वहीं शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल भी कम मार्क्स की वजह से परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बिग बॉस ने इस टास्क को देने के साथ ही एलान किया था कि इस टास्क के अंत में जिस सदस्य के नंबर सबसे कम होंगे, वह फिनाले से पहले घर से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में अपने कम नंबर की वजह से राखी सावंत, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल थोड़ी चिंता में दिखाई दिए।इधर शो में टास्क हारने पर घर से बेघर हुए सदस्य का नाम बताने पहले ही यह पता चल चुका है कि फिनाले से पहले किस सदस्य का सफर शो में खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क के दौरान अपने कम मार्क्स को लेकर परेशान नजर आ रहीं राखी सावंत का बिग बॉस 15 का सफर समाप्त हो चुका है। इस बारे में खुद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। अभिनेत्री बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अभ अपने पति रितेश के साथ समय बिता रही हैं। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिनाले में कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।