टीवी अभिनेत्री और इंटरनेट स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने आउटफिट और वीडियोज को लेकर ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए अपनी हॉट, सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया सनसनी और फैंस की पसंदीदा उर्फी जावेद किस अभिनेता से डेट कर चुकी हैं और किस कारण दोनों का रिश्ता टूटा।
उर्फी जावेद: इस एक्टर को डेट कर चुकी हैं उर्फी, जानिए ऐसा क्या कहा था जिससे विवाद हो गया था?
बिग बॉस फेम उर्फी जावेद के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिनेता पारस कलनावत के साथ डेट कर चुकी हैं। पारस के साथ उनकी कई तस्वीरें हैं, जिनसे दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी झलकती है।हालांकि, दोनों के बीच का यह प्यार भरा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और फिर दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये।
इस टीवी शो में हुई थी दोनों की मुलाकात
उर्फी जावेद और पारस कलनावत की पहली मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी। दोनों ही कलाकार टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर मिले थे। यह साल 2017 की बात है। उर्फी और पारस के बीच इस शो के सेट से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती का बॉन्ड प्यार में तब्दील हुआ था।
उर्फी और पारस के पहले तो अपने इस रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा था। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार का रिश्ता ज्यादा दिनों तक दुनिया की नजरों से छिपा नहीं रह सकता है। उर्फी और पारस की डेटिंग की खबरों ने धीरे-धीरे सुर्खियां बंटोरी। दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिससे दोनों के बीच का रोमांस साफ झलकता है।
हालांकि उर्फी और पारस का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और एक साल के भीतर ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उर्फी का कहना था कि वह और पारस एकदम 'अपोजिट पेयर' हैं। उर्फी ने कहा था, हमें डेट करते हुए पूरे 3 महीने हो गए हैं। पारस और मैं एकदम अलग -अलग हैं। वह वेजेटिरियन है, जबकि मैं नॉन-वेजेटेरियन। मुझे पार्टी में जाना पसंद है, जबकि वह पार्टी से दूर रहता है। उनकी यह बात उनदिनों काफी चर्चाओं में रही थी। पारस अपने इस रिश्ते के प्रति इतने गंभीर थे कि उन्होंने अपनी बॉडी पर उर्फी के नाम का टैटू भी बना लिया था। हालांकि, फिर साल 2018 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये।