{"_id":"61595f058ebc3e626b596473","slug":"urfi-javed-said-on-wearing-a-bikini-if-i-wear-it-then-cheap-if-i-wear-starkid-then-glamor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतिक्रिया: उर्फी जावेद का ट्रोल्स को करारा जवाब, बोलीं- मैं पहनूं तो चीप, स्टारकिड पहने तो...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
प्रतिक्रिया: उर्फी जावेद का ट्रोल्स को करारा जवाब, बोलीं- मैं पहनूं तो चीप, स्टारकिड पहने तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स का ट्रोल होना आम बात है। यहां पर कभी स्टार्स अपने आउटफिट की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं, तो कभी अपने बयानों की वजह से। टीवी की बोल्ड अभिनेत्री उर्फी जावेद भी इन्हीं में से एक हैं। उर्फी अक्सर अपने यूनिक आउटफिट की वजह से लोगों की आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी से लाइमलाइट में आई थीं। वह शो में ज्यादा लंबा टिक नहीं पाईं, लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही वह चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनका फेशन सेंस फैंस को ज्यादा समझ में नहीं आता है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन पर अपनी प्रतिक्रिया देने से रह नहीं पाते हैं।
वहीं, अब उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि, उनके साथ भेदभाव हो रहा है।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह उन लोगों को जवाब देती नजर आ रही हैं, जिसे एक्ट्रेस के बोल्ड फैशन से परेशानी है। इस वीडियो में उर्फी ने बताया है कि, उनके साथ भेदभाव हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने स्टार किड्स की बात की है। उर्फी वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने बिकिनी पहनी, तो मैं चीप बन गई और स्किन दिखा रही हूं। लेकिन जब स्टार किड्स बिकिनी पहनते हैं, तो वे बेहद बोल्ड लगते हैं।'
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
बता दें कि, उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह लाल कलर के बोल्ड आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं। इस दौरान उर्फी ने अपनी बोल्डनेस को अपनाकर रखा था। उर्फी ने अपने लाल कलर के लहंगे के साथ लाल रंग का ब्लाउज पहना था, जो दिखने में काफी बोल्ड था। इन तस्वीरों पर मिले रिएक्शन के बाद ही एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
कुछ समय पहले, उर्फी जावेद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि, लोग उनके बारे में बात नहीं करते हैं, बल्कि उनके आउटफिट को लेकर चर्चा करते हैं। क्या वह पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि, अगर वह पब्लिसिटी के लिए ये सब करतीं, तो वह एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों को चली जातीं।
विज्ञापन
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा था, 'मेरा वजूद सिर्फ मेरे कपड़ों से नहीं है। मैं कुछ भी कपड़े पहन लूं, लोग मुझे घटिया ही कहेंगे। लोग कुछ न कुछ कहते ही रहेंगे।' गौरतलब है कि, कुछ समय पहले उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चाओं में बना था, क्योंकि उर्फी ने जो जींस पहनी हुई थी, उसका बटन एक्ट्रेस ने खोल रखा था, जिस वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।