फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल हुईं उर्वशी ढोलकिया ने शेयर कीं स्विमसूट वाली कातिलाना तस्वीरें, ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

Wed, 17 Feb 2021 05:43 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 17 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Dholakia Slams Trolls Questioning Stretch Marks on Women's Bodies
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इसके बाद वो कई टीवी शोज में नजर आईं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं उनके बोल्ड अंदाज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Urvashi Dholakia Slams Trolls Questioning Stretch Marks on Women's Bodies
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स को लेकर उनका मजाक उड़ाया गया था। अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए स्विमिंग पूल वाली बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका जलवा देखने लायक है।

Urvashi Dholakia Slams Trolls Questioning Stretch Marks on Women's Bodies
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

इसमें उर्वशी मल्टी कलर का स्विमसूट पहने पूल में खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में वह काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। उर्वशी ने ट्रोलर्स को निशाना बनाते हुए कैप्शन दिया है ‘UNAPOLOGETICALLY ME!’। इसका मतलब वह किसी से माफी मांगने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Dholakia Slams Trolls Questioning Stretch Marks on Women's Bodies
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

लेकिन ट्रोलर्स अपनी हरकतों से कहां बाज आने वाले थे। इस फोटो पर भी उन्होंने जमकर नेगेटिव कमेंट किए। किसी ने उनका यह कहकर मजाक बनाया कि वे दो बच्चों की मां हैं। उनपर ये सब शोभा नहीं देता। तो किसी ने कहा दो बेटे बड़े हो गए हैं फिर भी आदत नहीं गई अंटी जी की।

विज्ञापन
Urvashi Dholakia Slams Trolls Questioning Stretch Marks on Women's Bodies
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified

वहीं कुछ लोगों ने सकारात्मक कमेंट भी किए। उन्होंने उर्वशी की तारीफ की। उनके स्टाइल और सुंदरता के लोग दीवाने भी हो गए। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज से अपनी मजबूत पहचान बनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed