हाल ही में नोरा फतेही और विकी कौशल स्टारर गाना पछताओगे रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में गाने को प्रमोट करने नोरा और विकी पहुंचे द कपिल शर्मा शो में। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। वहीं स्टार्स ने गाने से जुड़े कुछ खुलासे भी किए।
'द कपिल शर्मा शो' में विकी-नोरा की मस्ती, जानें क्यों एक्ट्रेस बोली- मैं चाहती थी सब मुझे बहनजी कहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में नोरा फतेही ने गाने के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्मिंग टीम में कई सारे पंजाबी लोग थे। ऐसे में वो सभी एक दूसरे को पाजी कहकर बुलाते थे। ऐसे में नोरा चाहती थीं कि उनका भी एक निकनेम हो और उन्होंने सभी से कहा कि वो उन्हें बहनजी कहकर पुकारें।
पढ़ें: Angry Birds Movie 2 के प्रीमियर में बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी, पति और सास थे साथ
पछताओगे की टीम ने नोरा को बहनजी कहकर पुकारने से इनकार कर दिया जिसके बाद टीम ने खुद उन्हें एक नया नाम दिया। इसके बाद से पूरी टीम नोरा को नोरा पाजी कहकर बुलाती थी। सोनी टीवी ने शो का प्रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
वहीं कपिल ने विकी से मस्ती करते हुए पूछा कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के हिट होने के बाद जब दूसरी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स आपके पास आते हैं और पूछते हैं कि हाउज द जोश ('How's the josh) तो आप यही कहते होंगे कि प्राइस हाई सर ('Price High Sir')।
पढ़ें: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट करने पर ट्रोल हुए कपिल, बोले-महाराष्ट्र क्यों भूल गए?
विकी के बारे में बात करते हुए कपिल कहते हैं कि आपने इंजीनियरिंग किया है। इससे पहले तापसी पन्नू, सुशांत सिंह राजपूत और सोनू सूद भी आ चुके हैं.. उन्होंने भी इंजीनियरिंग की है। तो क्या आपको नसीरुद्दीन शाह या अमिताभ बच्चन इंजीनियरिंग पढ़ाने आते हैं? कपिल की बात सुन सभी हंसने लगते हैं।
पढ़ेँ: कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा