'बिग बॉस सीजन 12' के पहले वीकेंड का वार के लिए हर कोई उत्सुक है। हर सीजन में सलमान खान 'वीकेंड का वार' में मस्ती का ऐसा तड़का लगाते हैं जिसे देखने के बाद लोगों की 'बिग बॉस' के प्रति दिलचस्पी और बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा। 'सीजन 12' के वीकेंड का वार के कुछ प्रोमो वीडियो आए है जिसमें सलमान खान अपनी एक ऐसी प्रतिभा से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं जिसके बारे में वह खुलकर कभी भी सामने नहीं आए। हालांकि इस बात का सबूत कुछ फिल्मों में जरूर मिल चुका है।
बिग बॉस 12: इस वीकेंड सलमान लेकर आएंगे मस्ती का डबल डोज, करेंगे कुछ ऐसा देखते रह जाएंगे सभी घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को एक्टिंग के अलावा गाना गाने का भी शौक है। अपने इसी शौक को सलमान 'हीरो' फिल्म में भी पूरा कर चुके हैं। सलमान ने अथिया और सूरज की फिल्म 'हीरो' में टाइटल सॉन्ग भी गाया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सलमान के सिर गाने का खुमार ऐसे चढ़ गया है कि वह 'बिग बॉस' में भी अपने इस हुनर का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान खान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 'वीकेंड का वॉर' का है। इस वीडियो में सलमान स्टेज पर मौजूद 'बीबी बैंड' से कह रहे हैं कि उन्होंने 'बिग बॉस 12' को ध्यान में रखते हुए एक गाना बनाया है जो मैं आपको सुनाना चाहता हूं।
.@BeingSalmanKhan ka ye song for Bigg Boss season baara, kar dega tumhe khush mere yaara! Tune in tonight at 9 PM for the first #WeekendKaVaar of the season. #BiggBoss12 pic.twitter.com/i5gw4KQWQZ
इस गाने का म्यूजिक 'हीरो' फिल्म के टाइटल पर आधारित था। सलमान खान इस गाने में 'बिग बॉस सीजन 12' के शुरू होने से लेकर अपने लंबे सफर का भी जिक्र कर रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान गाने में दर्शकों का एक तरह से शुक्रिया करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं जिसे देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे।
'बिग बॉस' की बात करें तो करणवीर बोहरा और निर्मल- रोमिल की जोड़ी 'काल कोठरी' की सजा भुगत रही है। वीकेंड का वॉर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कटघरे में सबा खान नजर आ रही है जिसे घरवालों ने सबसे बड़ा गुनहगार चुना है। वीडियो में सबा रोती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं घरवाले उन पर एक एक करके आरोप लगा रहे हैं।