फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में आपने कुछ नया सीखा क्या, इस अभिनेत्री ने की अपने नए हुनर के जलसे की तैयारी

Sat, 27 Jun 2020 09:40 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jun 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
What did you learn something new in lockdown mugdha chaphekar prepares for her new talent
मुग्धा छापेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मुग्धा छापेकर के लिए गीत गाना बचपन से ही उनका जुनून रहा है। टीवी की दुनिया में व्यस्त होने के बाद उन्हें कभी अपने इस जुनून पर काम करने का अवसर नहीं मिला। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुई लगातार तीन महीने से ज्यादा की शूटिंग बंदी में मुग्धा को अपनी प्रतिभा को फिर से मांजने का पूरा मौका मिला है। 

What did you learn something new in lockdown mugdha chaphekar prepares for her new talent
मुग्धा छापेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुग्धा ने इस दौरान गाना गाने का खूब रियाज किया और अब वह कहती हैं कि वह फिर से अपनी गायिकी की कक्षा लगाएंगी और सोशल मीडिया पर अपनी गायिकी के कुछ वीडियोज भी साझा करेंगी।

What did you learn something new in lockdown mugdha chaphekar prepares for her new talent
मुग्धा छापेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में लॉकडाउन के इस कठिन वक्त में लगभग सभी टीवी और फिल्मों के कलाकारों ने अपने कुछ ऐसे हुनरों को आजमाया है जिन्हें वह अपने काम में व्यस्त रहने के कारण भूल चुके थे। एक ओर जहां कुछ कलाकार अपना वक्त फिल्में और वेब सीरीज देखने और इसके अलावा किताबें पढ़ने में भी बिता रहे थे, वहीं दूसरी ओर कई कलाकार गीत गाने, पेंटिंग करने और इसके अलावा घर के कामकाज करने में अपनी खुशी समझ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What did you learn something new in lockdown mugdha chaphekar prepares for her new talent
मुग्धा छापेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुग्धा ने गीत गाने में अपना समय बिताया। वह कहती हैं, 'गाना मेरा बचपन से ही जुनून रहा है और मैं इसे हमेशा से आजमाना चाहती थी। दरअसल, इस इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मैंने गायिकी सीखी थी। बचपन में मैंने शास्त्रीय गायन की शिक्षा भी ली थी लेकिन पढ़ाई के चलते इसे जारी नहीं रख सकी।' 

विज्ञापन
What did you learn something new in lockdown mugdha chaphekar prepares for her new talent
मुग्धा छापेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुग्धा आगे बताती हैं कि 'इसके बाद मैंने अभिनय सीखना शुरू किया और कुछ वर्षों बाद मनोरंजन जगत में आ गई। लेकिन, मैंने आज तक गाना बंद नहीं किया है। असल में बहुत से लोग, जो संगीत के अच्छे जानकार हैं, मुझसे कहते हैं कि मेरी आवाज में कुछ तो बात है। इसलिए, मुझे गाने में भी हाथ आजमाने चाहिए। यही कारण है कि मैं गाना जारी रखूंगी। मैं एक बार फिर से गायन कक्षा लगाऊंगी और अपने कुछ वीडियोज भी पेश करूंगी।'

ऐसे शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की प्रेम कहानी, शादी के लिए करनी पड़ी खूब मशक्कत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed