फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: सीजन 16 को होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान? ग्रैंड फिनाले में मेकर्स के सामने रखी ये शर्त

Mon, 31 Jan 2022 01:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 31 Jan 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Will Salman Khan not host Bigg Boss season 16 The actor told his condition in the grand finale
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसके 15 सीजन आ चुके हैं। बिग बॉस की शुरुआत से पहले हर बार ये सवाल उठता है कि क्या आने वाले सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। लेकिन अब ये सवाल सीजन 16 के आने से पहले ही शुरू हो गया है। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान से ही ये सवाल किया गया कि क्या वह सीजन 16 को होस्ट करेंगे। दरअसल, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा ने एंट्री की। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से बिग बॉस 16 से जुड़ा सवाल किया।


 
शो में एक गेम के दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से पूछा कि क्या वह आने वाले सीजन को होस्ट करेंगे। लेकिन सलमान खान ने जो जवाब दिया। उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सलमान खान ने दीपिका के सवाल के जवाब में एक शर्त रखी और बताया कि वह तब ही अगले सीजन में नजर आएंगे। जब उनकी ये डिमांड पूरी होगी।

Will Salman Khan not host Bigg Boss season 16 The actor told his condition in the grand finale
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में ‘गहराइयां’ की टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुची। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने सलमान खान से पूछा कि क्या वह इस शो का अगला सीजन होस्ट करेंगे? इस दौरान सलमान खान ने दीपिका सामने एक शर्त रखी और बताया कि वह अगले सीजन को तब ही होस्ट करेंगे जब मेकर्स उनकी पेमेंट को बढ़ा देंगे। इस बात पर दीपिका सलमान खान से एक मजाक भी करती हैं।

Will Salman Khan not host Bigg Boss season 16 The actor told his condition in the grand finale
सलमान खान - फोटो : amar ujala , Mumbai

दीपिका सलमान खान को कहती हैं कि आपके पास दो ऑप्शन हैं। आप अगला सीजन होस्ट करें या फिर आप सिद्धार्थ चतुर्वेदी को किस करें। सलमान इस बात पर कहते हैं कि वह बिग बॉस कम पैसों में होस्ट करने के लिए तैयार हैं। वह फ्री में भी होस्ट कर देंगे। लेकिन सिद्धार्थ को किस नहीं करेंगे। इस दौरान सिद्धार्थ सलमान खान के हाथ पर किस करने आगे आते हैं लेकिन सलमान खान मस्ती मजाक के साथ मना कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Salman Khan not host Bigg Boss season 16 The actor told his condition in the grand finale
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बिग बॉस को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस का नया सीजन जब भी शुरू होता है तब सलमान खान से जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आने लग जाती हैं। हर रिपोर्ट में बिग बॉस के लिए सलमान खान की फीस को लेकर दावा किया जाता है। जब सीजन 15 शुरू हुआ था तब दावा किया गया था कि सलमान खान ने इस सीजन के लिए 350 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

विज्ञापन
Will Salman Khan not host Bigg Boss season 16 The actor told his condition in the grand finale
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश विनर रही हैं। बिग बॉस 15 के टॉप 3 में तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा ने जगह बनाई। लेकिन तेजस्वी ने दोनों को हराकर बिग बॉस 15 की ट्रॉफी को अपने नाम किया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed