फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर एकता को मिल रही धमकियों के खिलाफ मुखर हुए महिला संगठन, पुलिस से की सुरक्षा की फरियाद

Sat, 06 Jun 2020 04:18 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Women organizations support to Ekta Kapoor on alt balaji controversy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक को लेकर मचे बवाल के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों में दुष्कर्म और हत्या तक की बातें शामिल हैं और इन हरकतों की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई है।

Women organizations support to Ekta Kapoor on alt balaji controversy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज में कथित रूप से भारतीय सेना की वर्दी और उस पर लगी अशोक की लाट के अपमान का मुद्दा गरम होता जा रहा है। इस बीच कहा गया कि एकता कपूर ने कथित एपिसोड में से संबंधित सामग्री को हटाने के निर्देश भी अपनी टीम को दिए हैं। उधर एक महिला के रूप में उनको प्रताड़ित व आतंकित किए जाने के खिलाफ भी मुंबई में माहौल बनने लगा है।

Women organizations support to Ekta Kapoor on alt balaji controversy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक महिला को दुष्कर्म की धमकी देने की प्रकृति पर सवाल उठाया है तो कुछ ने पुलिस को फोन करके महिला सेल से स्थिति को संभालने के लिए कहा है। एकता कपूर के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक इस मुद्दे को उठाने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाना लाजिमी है क्योंकि इन दृश्यों को पहले ही हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women organizations support to Ekta Kapoor on alt balaji controversy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एकता कपूर समेत तीन लोगों पर अश्लीलता फैलाने और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के इंदौर में अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदों- वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत शुक्रवार रात दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Women organizations support to Ekta Kapoor on alt balaji controversy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर पर आरोप है कि ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' के सीजन-2 के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाई गई और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई।

तो इस वजह से एकता कपूर अधिकतर पहनती हैं काले कपड़े और 'क' से रखती हैं सीरियल्स के नाम, जानिए ये खास बातें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed