टीवी के लोकप्रिय शो 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग अब लंदन में होगी। इससे पहले इस शो की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और बुडापेस्ट के खूबसूरत लोकेशंस पर भी हो चुकी है। शो की मेन स्टार कास्ट दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता), करण पटेल (रमन भल्ला) और अनीता हसनंदानी (शगुन) के साथ अभिषेक वर्मा (आदित्य भल्ला) और कृष्णा मुखर्जी (आलिया) भी ब्रिटेन ट्रिप पर जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया और बुडापेस्ट के बाद अब लंदन में होगी 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग, कहानी में आएगा TWIST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में दो बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। गोली लगने से अस्पताल में भर्ती इशिता की आखों की रौशनी चली जाएगी। वह अंधी हो जाएगी जिसके बाद रमन भल्ला को अपनी गलती का एहसास होगा। पश्चाताप करने के लिए रमन हर वक्त इशिता के आस-पास रहने की कोशिश करेगा ताकि उसकी तकलीफ कम हो। हालांकि, यह इशिता का प्लान है। इशिता ने शगुन के साथ मिलकर अंधे होने का नाटक किया है ताकि वह सिम्मी को सबक सिखा सके। खबर है कि शो से एक्टर पंकज भाटिया की छुट्टी हो सकती है। पंकज 'बाला' का किरदार निभा रहे हैं। कहानी के मुताबिक कर्ज से परेशान होकर बाला आत्महत्या कर लेगा।
शो में शगुन का किरदार निभा रहीं अनीता हसनंदानी के साथ उनके पति रोहित रेड्डी भी लंदन जाएंगे। 22 मार्च को रोहित का बर्थ डे है और अनीता उसे मिस नहीं करना चाहती थीं। इसलिए अब रोहित का यह बर्थडे शो की स्टारकास्ट के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। बता दें कि बुडापेस्ट में अदिती भाटिया (रूही भल्ला) का भी बर्थ डे मनाया गया है।
बता दें कि स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की प्रोड्यूजर एकता कपूर सीरियल का नाम बदलने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार शो का नया नाम 'मोहब्बतें' के आस-पास ही बुना जाएगा। साथ ही, कुछ नए चेहरे भी जोड़े जाएंगे। वहीं, शो की कहानी भी नई होगी। हालांकि, वह कहानी भी दिव्यांका त्रिपाठी के 'इशी मां' के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। तकनीकी भाषा में कहें तो मेकर्स 'ये है मोहब्बतें' का स्पिन-ऑफ लाने वाले हैं।
'ये है मोहब्बतें' के स्पिन-ऑफ के बारे में पूछने पर दिव्यांका ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह हमारे ब्रांड 'ये है मोहब्बतें' के लिए बड़ी बात होगी।' मिली जानकारी के अनुसार शो की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। यह तीसरा ऐसा मौका होगा जब भारतीय टीवी इंडस्ट्री के दर्शकों को कोई स्पिन-ऑफ देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' का स्पिन-ऑफ 'कुंडली भाग्य' और सीरियल 'इश्कबाज' का स्पिन-ऑफ 'दिल बोले ओबरॉय' आया था।