'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में हिना खान के पति का किरदार निभाने वाले करण मेहरा (Karan Mehra) ने बड़ा खुलासा किया है। करण ने ये खुलासा एक वीडियो के जरिए किया। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वो घर पर ही पिज्जा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये अभिनेता पिज्जा कंपनी में करता था काम, एक किरदार ने कर दिया मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में करण किचन में पिज्जा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो में करण कह रहे हैं- 'आज मैंने बहुत ज्यादा कुकिंग कर ली है और अब मैं पिज्जा बना रहा हूं। जो कि मेरी स्पेशिलिटी है। अगर आप लोगों को नहीं पता है तो मैं बता दूं कि 12वीं पास करने के बाद मैंने पिज्जा कंपनी में काम किया था। आज मैं टेस्टी पिज्जा बनाकर उन दिनों को याद कर रहा हूं।'
A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra) on
करण मेहरा आखिरी बार 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' सीरियल में नजर आए थे। इस शो में इन्होंने डॉक्टर अशोक शर्मा का किरदार निभाया था। करण मेहरा ने टीवी की दुनिया में कदम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से ही रखा था। इस सीरियल में नैतिक के किरदार ने उन्हें घर घर में मशहूर कर दिया था।
डेली सोप के अलावा करण ने रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया। पत्नी निशा के साथ 'नच बलिए पांच' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके अलावा 'बिग बॉस सीजन 10' में नजर आए थे। निजी जिंदगी की बात करें तो करण की एक बेटी है जिसका नाम कविश है।
इस वक्त करण पत्नी और बेटी के साथ क्वारंटीन हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और लगातार कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। करण के अलावा कई और सितारे भी हैं जो लॉकडाउन के वक्त अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
असल जिंदगी में रामभक्ति में लीन रहते हैं टीवी के 'रावण', 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर हुए भावुक