फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP लिस्ट में अमिताभ की नई एंट्री, कपिल शर्मा की जगह बरकरार, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Sat, 31 Aug 2019 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 31 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to the chart Amitabh Bachchan KBC on fifth spot Top 10 TRP list
Naira, Amitabh and Kapil - फोटो : file photo

हर हफ्ते सीरियल में कहानी और ट्विस्ट का तड़का लगाने की वजह टीआरपी होती है। हर शो के निर्माता यही चाहते हैं दर्शकों की दिलचस्पी शो में बरकरार रहे। सीरियल की कहानी का हफ्तेभर का लेखा जोखा रखने वाली इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस बार की टीआरपी रिपोर्ट कार्तिक और नायरा के सीरियल के लिए खुशखबरी लेकर आई है तो वहीं अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए अच्छी खबर है। जानिए इस हफ्ते टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to the chart Amitabh Bachchan KBC on fifth spot Top 10 TRP list
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : file photo

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट के मुताबिक बीते चार हफ्तों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल नंबर एक पर काबिज है। इस सीरियल की कहानी कार्तिक, नायरा और वेदिका के इर्द गिर्द घूम रही है। सीरियल की टीआरपी देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक कहानी के ट्विस्ट से खुश है इसी वजह से यह सीरियल नंबर एक पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to the chart Amitabh Bachchan KBC on fifth spot Top 10 TRP list
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर इस हफ्ते दो सीरियल ने कब्जा जमाया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के'। 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल में कुणाल और कुहू की शादी हो चुकी है तो वहीं अबीर और मिष्टी ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कुणाल ने कुहू से कह दिया है कि वह उससे प्यार नहीं करता। दर्शकों को कहानी का यह ट्विस्ट पसंद आ रहा है जो कि टीआरपी में साफ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to the chart Amitabh Bachchan KBC on fifth spot Top 10 TRP list
केबीसी-11 में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका शर्मा - फोटो : Facebook

चौथे नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' है। खराब टीआरपी के बाद इस सीरियल की टीआरपी में उछाल देखा गया और कुछ हफ्तों से यह शो लगातार टॉप 5 में बना हुआ है। पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है। 'केबीसी 11' 19 अगस्त को शुरू हुआ था। शो ने पहले हफ्ते ही टीआरपी लिस्ट में जगह बना ली। छठे नंबर पर 'सुपरस्टार सिंगर', सातवें नंबर पर 'छोटी सरदारनी' है। जबकि आठवें नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' काबिज है। 

यह भी पढ़ें:- नच बलिए की टीआरपी बढ़ाने का नया टोटका, सेट पर पकड़े जाएंगे कंटेस्टेंट के झूठ !

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai to the chart Amitabh Bachchan KBC on fifth spot Top 10 TRP list
Divya Drishti - फोटो : twitter
नौवें नंबर पर 'दिव्य-दृष्टि' है तो वहीं दसवें नंबर पर 'कसौटी जिंदगी के 2' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल है। 

टॉप 10 सीरियल की टीआरपी लिस्ट                                                   
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य और ये रिश्ते हैं प्यार के
4. द कपिल शर्मा शो
5. कौन बनेगा करोड़पति 
6. सुपरस्टार सिंगर
7. छोटी सरदारनी
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. दिव्य-दृष्टि
10. कसौटी जिंदगी के 2 और गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा


पिछले हफ्ते की टॉप 10 सीरियल की टीआरपी लिस्ट
1.ये रिश्ता क्या कहलाता है
2.कुंडली भाग्य
3.कुमकुम भाग्य
4.द कपिल शर्मा शो
5.सुपरस्टार सिंगर
6.ये रिश्ते हैं प्यार के
7.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8.कसौटी जिंदगी की 2
9.तुझसे है राब्ता
10.डांस दीवाने 2
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed