फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहली होली मनाने मथुरा पहुंची 'रीवा की राजकुमारी', सास के साथ देखी लट्ठमार होली

Mon, 09 Mar 2020 07:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Mar 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Khelata Hai Fame Mohena Kumari Celebrating First Holi With Mother in Law At Mathura
मोहिना कुमारी - फोटो : Social Media

देश में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई स्टार्स इस साल अपनी पहली होली मनाने वाले हैं। शादी के बाद की पहली होली हर किसी के लिए खास होती है चाहे वो कोई सेलिब्रिटी हो या आम व्यक्ति। ऐसे में हाल ही में शादी के बंधन में बंधी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस मोहिना सिंह भी शादी के बाद पहली होली मना रही हैं।

Yeh Rishta Kya Khelata Hai Fame Mohena Kumari Celebrating First Holi With Mother in Law At Mathura
mohena kumari - फोटो : social media

मोहिना टेलीविजन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रीवा के राजघराने से भी ताल्लुक रखती हैं। मोहिना की शादी हाल ही में अक्टूबर के महीने में हुई थी। शादी के बाद से ही मोहिना काफी चर्चा में रहीं। रीवा की राजकुमारी होने के नाते मोहिना की शादी भी राजसी ठाठ-बाठ से हुई थी। अब मोहिना ने एक वीडियो साझा कर बताया है कि वो शादी के बाद पहली होली किस तरह से मना रही हैं।

Yeh Rishta Kya Khelata Hai Fame Mohena Kumari Celebrating First Holi With Mother in Law At Mathura
मोहिना कुमारी - फोटो : Social Media

मोहिना पहली होली अपनी सास के साथ मथुरा में मना रही हैं। मोहिना ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में मोहिना अपनी सास के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मोहिना पहली बार लट्ठमार होली का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी इस बात का जिक्र किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Didn’t know something like this existed - Women beating up men with their sticks to remove their frustration (of course it’s not violent... it’s all in good humour) !!! ~ The Quint : Lathmar, a unique form of celebration, is marked in villages of Nandgaon and Barsana in Uttar Pradesh, where women beat up men using long wooden sticks called ‘lath’. Lathmar Holi is celebrated a week before Holi. Legend has it that Lord Krishna had visited Barsana, Radha’s birthplace, to try and woo her. He, however, was chased out by women wielding sticks. This tradition is still followed. Scores of men dressed as Kanhas visit Barsana, where they sing songs and recreate the legend. The women, then, chase them out with sticks. ~ @thequint #mathura #holi #mathurakiholi #lathmarholi #lathmaarholi #color #colorful #coloursofindia #coloursofholi

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Khelata Hai Fame Mohena Kumari Celebrating First Holi With Mother in Law At Mathura
mohena singh - फोटो : social media

गौरतलब है कि मोहिना की शादी बीते साल अक्टूबर के महीने में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ हुई है। शादी के बाद से मोहिना पति और परिवार के साथ कई मौकों पर दिखाई देती रही हैं। मोहिना सोशल मीडिया पर भी परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शादी के बाद मोहिना ने टीवी की दुनिया से भी दूरी बना ली है और अब वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Khelata Hai Fame Mohena Kumari Celebrating First Holi With Mother in Law At Mathura
mohena singh - फोटो : social media

वहीं बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो मोहिना को सबसे पहले डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में देखा गया था। यहीं से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इसके बाद मोहिना स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नजर आईं। इस सीरियल में उन्होंने कीर्ति का किरदार निभाया था। वो लंबे समय तक इस सीरियल  के साथ जुड़ी रही थीं। इसके अलावा मोहिना रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी- एनीबडी कैन डांस' में भी नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed