फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के 2 दिन बाद दानिश का सामने आया एक और वीडियो, सारा का इस तरह जीता था दिल

Sat, 22 Dec 2018 10:22 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Youtube Blogger Danish Zehen last video with Sara Ali Khan viral on social media
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram

मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की अचानक मौत से उनके फैंस सदमे में हैं। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि 21 साल का दानिश हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुका है। दानिश एमटीवी के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट थे। दानिश की मौत के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर दानिश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सारा अली खान को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Youtube Blogger Danish Zehen last video with Sara Ali Khan viral on social media
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Viral Bhayani

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दानिश सारा अली खान के सामने शर्टलेस होकर उन्हें गुलाब का फूल दे रहे हैं। दानिश के चेहरे पर मासूमियत भरी मुस्कान देखकर वीडियो में मौजूद सभी लोग उन्हें देखकर इंप्रेस हो जाते हैं। यहां तक कि सारा अली खान भी काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 11 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। दानिश जेहन का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ था। दानिश के निधन की जानकारी विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#saraalikhan #with late #danishzehen @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Youtube Blogger Danish Zehen last video with Sara Ali Khan viral on social media
Vikas Gupta - फोटो : File Photo

विकास ने इंस्टाग्राम पर दानिश की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'दानिश तू हमेशा जहन में रहेगा। मैं बाकी के हाउसगेस्ट्स से यह कैसे कहूं कि अब तुम नहीं लौट रहे। तुम Ace Of Space के कलर्ड हेयर किंग #Coolestbadboi हो। जब मैंने तुम्हें पड़े हुए देखा तो तुम बच्चे की तरह दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि तुम अब बस उठने वाले हो। तुम काफी दूर चले गए, लेकिन तुम हमेशा मेरे जहन #Zehen में रहोगे। यह शब्द सिखाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Danish tu humesha Zehen main Rahega, how do I tell the other houseguests that you aren't coming back. You are the coloured hair king of AceOfSpace #Coolestbadboi You looked like a baby as I saw you lying down, thinking you could wake up anytime. You have long gone but you shall remain always in my #Zehen Thankyou for teaching me this word ♥️

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtube Blogger Danish Zehen last video with Sara Ali Khan viral on social media
Danish Zehen - फोटो : Instagram

दानिश के निधन से पहले का आखिरी पोस्ट भी लोगों ने खूब देखा। इस वीडियो में दानिश 'टिक टॉक' ऐप के वीडियो में नजर आ रहे हैं। दानिश की मौत की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। दानिश के निधन के बाद कई सारे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से याद कर पोस्ट शेयर किया था। आपको बता दें, जिस वक्त दानिश का एक्सीडेंट हुआ वह किसी शादी से वापस आ रहे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

R.I.P @danish_zehen some pictures of those pain full moments 💔 this is so unexpected 😭❤️😭❤️ we will never forget you . #danishzehenfc #danishzehen #fambruh #teamzehen #Instagram #youtube #workout #gym #fanart #fan #hairstyles #famous #youtuber #vlogger #fambruharmy #rip

A post shared by DANISH ZEHEN FC💙 (@danieh_zehen) on

विज्ञापन
Youtube Blogger Danish Zehen last video with Sara Ali Khan viral on social media
Danish Zehen - फोटो : Instagram

फिलहाल मुंबई पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। दानिश मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ ब्लॉगर भी हैं। दानिश युवाओं में काफी लोकप्रिय है। दानिश के सभी वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में कमेंट्स और लाइक्स मिलते है। यहां तक कि दानिश के इंस्टाग्राम पर 1k फॉलोअर्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed