फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 9: ग्रांड फिनाले में अमिताभ के सामने कुछ ऐसा हुआ, छलक पड़े क्रिकेटर युवराज के आंसू

Sun, 05 Nov 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 05 Nov 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh Cries At Grand Finale Episode Of Kaun Banega Crorepati 9 Abhinandan Aabhaar
Yuvraj Singh

टूटी आस को, रुकती सांस को जवाब देने का वक्त आया। युवराज भी आए और उनके साथ उनका वो सच भी आया जिससे वो आजाद तो हो गए, लेकिन पीछा नहीं छूट रहा। कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन के ग्रैंड फिनाले एपिसोड 'अभिनंदन आभार' में पहुंचे युवराज सिंह अपने आंसूओं पर काबू न कर पाए।

Yuvraj Singh Cries At Grand Finale Episode Of Kaun Banega Crorepati 9 Abhinandan Aabhaar
Yuvraj Singh

शो के दौरान क्रिकेटर युवराज सिंह ने जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की जब वह जानलेवा बीमारी कैंसर से लड़ रहे थे। बीमारी उनके करियर और निजी जिंदगी में कैसे तूफान लेकर आई और कैसे उन्होंने इस पर जीत हासिल की, इन सबके बारे में दिल की बात शेयर करते हुए वह बेकाबू हो गए और आंसू रोक न पाए।
 


Yuvraj Singh Cries At Grand Finale Episode Of Kaun Banega Crorepati 9 Abhinandan Aabhaar
Yuvraj Singh

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 9वां सीजन खत्म हो रहा है। सोमवार और मंगलवार को उसका ग्रैंड फिनाले एपिसोड 'अभिनंदन आभार' प्रसारित किया जाएगा। युवराज के साथ विद्या बालन भी शो में अपनी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को प्रमोट करने पहुंचीं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी भी शो में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh Cries At Grand Finale Episode Of Kaun Banega Crorepati 9 Abhinandan Aabhaar
KBC 9

कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन में इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है। शो में कुल 58 कंटेस्टेंट्स पहुंचे जिसनें महिला और पुरुष प्रतिभागियों की संख्या बराबर रही। अपने एक ट्वीट में भावुक होते हुए अमिताभ ने दर्शकों को इसकी जानकारी काफी पहले ही दे दी थी। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed