साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है। अब निर्माता एक-एक कर फिल्म के कलाकारों के नाम से पर्दा उठा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मुख्य किरदारों का खुलासा किया गया था, जिसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े, प्रियामणि और प्रकाश राज के साथ अन्य कई सितारे शामिल हैं। वहीं, अब निर्माताओं फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प जानकारी साझा की है।
Thalapathy 69: पूजा समारोह के साथ शुरू हुआ 'दलपति 69' का निर्माण, विजय की फिल्म की शूटिंग पर भी आया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दलपति 69' आज चेन्नई में एक भव्य पूजा समारोह के साथ आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। एक अंतरंग और भव्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म के कलाकार और क्रू के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। फिल्म के मुख्य अभिनेता विजय ने एक संक्षिप्त उपस्थिति दर्ज कराई, सभी का अभिवादन किया और सेट पर जाने से पहले प्रोडक्शन टीम के प्रमुख सदस्यों के साथ एक औपचारिक बैठक की।
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दलपति 69 पूजा सुचारू रूप से संपन्न हुई और कार्यक्रम संपन्न हो गया है। शूटिंग कल से शुरू होने वाली है, जैसा कि पहले से तय था। प्रशंसक आज शाम तक समारोह की झलकियां देख सकते हैं। इसके साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने भी विजय का एक जीआईएफ साझा करते हुए पूजा समारोह की जानकारी दी। पूजा समारोह की झलक भी सामने आई है।
Pictures layum seri adha paathutu iruka unga face layum seri HAPPY SMILES irukunu we know ♥️#Thalapathy69Poojai stills SET 1 idhoo 🔥
Updates inum mudiyala.. SET 2 incoming 💥#Thalapathy @actorvijay sir #HVinoth @thedeol @prakashraaj @menongautham #Priyamani @itsNarain… pic.twitter.com/FW8l2G1yNJ
दलपति 69 की शूटिंग कल यानी शनिवार से शुरू होगी, जिसमें पूजा हेगड़े के साथ विजय का एक डांस नंबर भी होगा। गाने के सीक्वेंस के लिए केरल के पय्यानूर में एक विशाल सेट बनाया गया है। दलपति 69 की आधिकारिक घोषणा सितंबर में की गई थी और अब इसके कलाकारों और क्रू के बारे में खुलासा हो गया है। वहीं, जल्द ही इसके बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
एच विनोत ने खुलासा किया था कि दलपति 69 एक राजनीतिक फिल्म नहीं होगी, बल्कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जिसे हर आयु वर्ग के लोग देखेंगे। केवीएन प्रोडक्शंस दलपति 69 को निर्मित कर रहा है। यह फिल्म के अक्तूबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। अनिरुद्ध रविचंदर एच विनोत के साथ अपने पहले सहयोग में फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। दलपति 69 विजय की आखिरी फिल्म है, जिसके बाद वह अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।