{"_id":"68fa41c6583b4676db03d5e8","slug":"thamma-box-office-collection-day-3-total-earning-of-ayushmann-kurrana-film-2025-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता जा रहा 'थामा' का जादू, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता जा रहा 'थामा' का जादू, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:25 PM IST
सार
Thamma Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'थामा' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन तक कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : सोशल मीडिया
'थामा' का तीसरे दिन का कलेक्शन
'थामा' ने 21 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 18.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 8.19 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह शुरुआती आंकड़े हैं। इसमें और इजाफा हो सकता है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 50.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
थामा
- फोटो : एक्स
फिल्म को मिला दिवाली का फायदा
फिल्म 'थामा' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है। ऐसे में इसे दिवाली की छुट्टी का फायदा मिला है। इसी वजह से पहले दिन ज्यादा दर्शकों ने फिल्म को देखा। यह 'फिल्म' दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इससे पहले इस यूनिवर्स के तहत ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, 'मुंज्या' और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। यह फिल्में भी दर्शकों को पसंद आई हैं। ऐसे में 'थामा' से कई उम्मीदें हैं।
4 of 5
थामा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'थामा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन और अमर कौशिक हैं। इसके लेखक निरेन भट्ट, अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'थामा'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'थामा' की कहानी बहुत साधारण है। इसकी कहानी पत्रकार आलोक (आयुष्मान खुराना) पर आधारित है। वह अपने दोस्तों के साथ सैर पर जाते हैं। इस दौरान उन पर भालू हमला कर देता है। इसके बाद तड़ाका (रश्मिका मंदाना) उनकी जान बचाती है। फिर वह वैम्पायर की दुनिया में चले जाते हैं। जानकार फिल्म की कहानी को कमजोर बता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।