दिवाली का त्योहार हर साल बॉक्स ऑफिस पर नई रौनक लेकर आता है और इस बार भी नजारा कुछ ऐसा ही रहा। बीते मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग के साथ आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की। वहीं, साथ रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। दूसरी ओर, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ अभी भी दर्शकों के दिलों और टिकट खिड़कियों पर राज कर रही है, जबकि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की चमक अब फीकी पड़ती नजर आ रही है।
{"_id":"68f991513a5e5dba8403ee79","slug":"thamma-vs-ek-diwane-ki-deewaniyat-box-office-collection-report-kantara-chapter-1-2025-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे ही दिन गिरी 'थामा' की कमाई, 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी ऐसा ही कुछ हाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दूसरे ही दिन गिरी 'थामा' की कमाई, 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी ऐसा ही कुछ हाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:52 AM IST
सार
Box Office Collection Report: दिवाली के मौके पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' रिलीज हुई। इसके साथ ही हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी दस्तक दी। वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की चमक भी फीकी नहीं हुई है, चलिए जानते हैं फिल्मों का हाल।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
थामा
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
'थामा'
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ‘थामा’ दिवाली के मौके पर दर्शकों के लिए हंसी और डर का शानदार मिश्रण लेकर आई है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की और दूसरे दिन भी यह जोश बरकरार रहा। हालांकि कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली। बुधवार को फिल्म ने 18.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 42.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। करीब 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही मजबूत पकड़ बना ली है। परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और दमदार बना दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के बचपन की तस्वीर साझा कर दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘इस महीने मिला कीमती उपहार’

एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
‘एक दीवाने की दीवानियत’
कम बजट की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दिवाली पर अपनी सादगी और इमोशनल टच से दर्शकों का दिल जीत लिया। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी वाली इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि बुधवार को 7.5 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 16.5 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो इसके 30 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
‘कांतारा चैप्टर 1’
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इस फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई। बुधवार को फिल्म ने 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 179.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। विश्वभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 547 करोड़ रुपये के पार चला गया है, जो इसे इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बना देता है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब अपनी आखिरी सांसें गिनती नजर आ रही है। दिवाली के मौके पर भी फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। मंगलवार को फिल्म ने मात्र 50 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब 60.20 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।