फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'शूटिंग, घर-परिवार, बेटी और फिर...', कुछ ऐसा है प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों रुटीन

Thu, 01 Aug 2024 04:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Aug 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
The Bluff Star Priyanka Chopra shares glimpse from shooting also talks about her home duties
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक्शन दिखाती नजर आएंगी। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच अभिनेत्री अपनी बेटी और परिवार को भी समय देना नहीं भूलतीं। बेटी मालती के साथ वे भरपूर समय बिताने की कोशिश करती हैं। कई बार सेट पर अपने साथ बेबी मालती को लेकर आती हैं। प्रियंका की फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मां मधु चोपड़ा भी इन दिनों प्रियंका के साथ हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो-तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों की झलक दिखाती नजर आ रही हैं।

The Bluff Star Priyanka Chopra shares glimpse from shooting also talks about her home duties
मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं और हर एक के साथ कैप्शन लिखे हैं। पहली तस्वीर प्रियंका ने सेट से शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'स्टंट के लिए पैडिंग। कॉस्ट्यूम में आने में हमेशा समय लगता है। माफ करें'। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री की बेटी मालती रोटी बनाती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस क्यूट फोटो के साथ लिखा है, 'मालती रोटी बनाते हुए'।
Indian 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी से जुड़ीं 'इंडियन 2' की उम्मीदें, इस दिन होगा कमल हासन की फिल्म का प्रीमियर

The Bluff Star Priyanka Chopra shares glimpse from shooting also talks about her home duties
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

तीसरी तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'केमैन की मिस एर्सेल 'दब्लफ' के लिए मेरी प्रेरणाओं में से एक हैं। भगवान ने मुझे यह दिन अपनी इच्छाशक्ति का उपयोग करने के लिए दिया है... मैं इसके लिए अपने जीवन का एक दिन दे रही हूं... इसलिए मैं इसके लिए चुकाई गई कीमत को नहीं भूलूंगी'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Bluff Star Priyanka Chopra shares glimpse from shooting also talks about her home duties
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

आगे उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काम से लौटी हैं और उनके लिए मां मधु चोपड़ा पसंदीदा खाना तैयार कर रही हैं। प्रियंका ने लिखा है, 'काम पर एक बहुत ही कठिन दिन के बाद घर वापस आना, मेरी मां के बनाए लजीज खाने के लिए। मेरी बेटी, अंजुला और मेरी टीम मेरे लिए एक आशीर्वाद है और वास्तव में मुझे ठीक होने और अगले दिन फिर से काम पर जाने के लिए मुझे ऐसी टीम की जरूरत थी'।
Dimple Kapadia: डिंपल ने साझा किया राजेश खन्ना संग अपनी शादी का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं बेहद फिल्मी थीं

विज्ञापन
The Bluff Star Priyanka Chopra shares glimpse from shooting also talks about her home duties
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

आगे की वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ गाने गुनगुनाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां की फोटो शेयर की है, जिसमें वे खाना बनाती दिख रही हैं। कुछ झलकियां सेट से हैं। प्रियंका आगे की तस्वीरों में ओलंपिक गेम्स का लुत्फ उठाती दिख रही हैं और भारतीय टीम व दुनियाभर के एथलीट्स को चीयर कर रही हैं। आखिरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'काम पर एक और दिन, बोरिंग'।
Taapsee Pannu: 'अब सालाना दो फिल्में आएंगी', फिर आई हसीन दिलरुबा-खेल खेल में के बैक-टू-बैक रिलीज पर बोलीं तापसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed