फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Boys Susan Heyward: 'द बॉयज' की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं सुजैन हेवर्ड, लेखकों की क्षमता से हुईं प्रभावित

Fri, 19 Jul 2024 06:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 19 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन हेवर्ड अपने बेहतरीन अभिनय के लिए प्रशंसकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। ड्रामा सीरीज 'ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक' में तमिका वार्ड की भूमिका निभा चुकीं सुजैन हेवर्ड अब 'द बॉयज' के चौथे सीजन में नजर आ रही हैं। सुजैन हेवर्ड ने 'द बॉयज' के चौथे सीजन में बेहद ही शानदार भूमिका निभाई है। प्रशंसकों को उनका अभिनय काफी पसंद आया। सुजैन हेवर्ड का कहना है कि वह खुद 'द बॉयज' की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं, क्योंकि यह सुपरहीरो शैली पर पूरे तरीके से वास्तविक दुनिया की समस्याओं को दिखाया गया है। 'द बॉयज' का चौथा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'द बॉयज' का पांचवां सीजन 2025 में आ सकता है।

विज्ञापन
The Boys star Susan Heyward Impressed by writers ability to respond to what is going on in world
सुजैन हेवर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@susanheyward

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने 'द बॉयज' को लेकर अपनी राय पेश की और कहा, "मैं इस शो में शामिल होने से पहले इसकी बहुत बड़ी प्रशंसक रह चुकी हूं। मैं वास्तव में हमेशा एरिक (क्रिपके) और लेखकों की दुनिया में जो कुछ भी हो रहा था, उस पर प्रतिक्रिया करने की उनकी क्षमता से बेहद प्रभावित थी, या दुनिया में क्या होगा, यह भविष्यवाणी में आगे क्या होने वाला है, जैसे वे यह सब कुछ देख सकते हैं कि हमारी संस्कृति कहां जा रही है और किसी तरह हम इसे देख रहे हैं, जब यह हो रहा है या होगा।''
 
The Boys star Susan Heyward Impressed by writers ability to respond to what is going on in world
सुजैन हेवर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@susanheyward
आगे सुजैन ने 'द बॉयज' के चौथे सीजन के बारे में कहा, "इस सीजन में लेखकों ने जो कुछ भी बनाया है, मुझे लगता है कि वह पहली बार गलत साबित होंगे क्योंकि उन्होंने कुछ पागलपन भरे सींंस लिखे हैं, जो समझ से परे हैं। मुझे उम्मीद है कि दुनिया शायद इसे एक अलग दिशा में ले जाएगी।'' 'द बॉयज' एक ऐसी दुनिया को दर्शाता है, जहां सुपरहीरो को आम जनता द्वारा सेलिब्रिटी के रूप में पूजा जाता है, लेकिन अंदर से वे बेकार, सड़े हुए, भ्रष्ट व्यक्तित्व के हैं, जो वॉट नाम की कठपुतली के इशारों पर नाचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Boys star Susan Heyward Impressed by writers ability to respond to what is going on in world
'द बॉयज' - फोटो : इंस्टाग्राम@susanheyward
बता दें 'द बॉयज' सीरीज गर्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन की बेस्टसेलिंग कॉमिक पर आधारि सीरीज है। एरिक क्रिपके की वेब सीरीज ‘द बॉयज’ का पहला सीजन साल 2019 में आया था। इसमें ऐसे सुपरहीरो की कहानी दिखाया था, जो अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हैं। इनका भंडा फोड़ने के लिए कुछ आम लोग और बाद में सुपरहीरो की टीम छोड़ उनकी साथ लड़ते हैं। इसके अभी तक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के सभी पार्ट्स को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। अब फैंस इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ‘द बॉयज’ का चौथा सीजन इस साल 13 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था। 'द बॉयज' के सीजन चार के हिंदी वर्जन में अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और दिशा पाटनी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन
The Boys star Susan Heyward Impressed by writers ability to respond to what is going on in world
'द बॉयज' - फोटो : इंस्टाग्राम@susanheyward
'द बॉयज' के चौथे सीजन में, हेवर्ड ने सुपरहीरो सिस्टर सेज की भूमिका निभाई है, जिसे दुनिया की सबसे बुद्धिमान व्यक्ति कहा जाता है। वहीं, 'द बॉयज' के चौथे सीजन में वैलोरी करी को फायरक्रैकर के रूप में भी पेश किया गया है, जो द सेवन नाम के सुपरहीरो समूह की एक नई सदस्य है। 'द बॉयज' में कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, एंटनी स्टार, एरिन मोरियार्टी, जेसी टी उशर, चेस क्रॉफर्ड, लाज अलोंसो, टोमर कैपोन, करेन फुकुहारा और क्लाउडिया डौमिट ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed