हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। यह क्राइम-मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में करीना कपूर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। प्रशंसकों को अब करीना कपूर की ओर से खास तोहफा मिला है। करीना ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म से कुछ दिलचस्प तस्वीरें जारी की हैं।
The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, करीना ने फिल्म से साझा कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द बकिंघम मर्डर्स' की कुछ दिलचस्प तस्वीरें साझा की हैं। करीना ने अपनी फिल्म की रिलीज के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है, क्योंकि सिनेमाघरों में आने में अब केवल पांच दिन बचे हैं। द बकिंघम मर्डर्स के सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'जस भामरा की दुनिया में प्रवेश करने में पांच दिन बाकी हैं। 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में।'
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
चर्चा है कि करीना का किरदार जस भमरा, केट विंसलेट की 'मेर ऑफ ईस्टटाउन' में निभाई गई भूमिका से प्रेरित है। इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा था, 'मुझे मेर ऑफ ईस्टटाउन बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं वास्तव में करना चाहती थी, इसलिए हमने उसी तर्ज पर थोड़ा बदलाव किया है, वह इसमें एक जासूस पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।'
फिल्म में करीना ने जसमीत भामरा का किरदार निभाया है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस है और हाल ही में अपने बच्चे की मौत से जूझ रही है। करीना के किरदार को वायकोम्ब में एक बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया है। हत्या के कारण सांप्रदायिक तनाव पैदा होता है, जो मौत के सिलसिले में मुस्लिम किशोर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा में बदल जाता है। रहस्य को उजागर करने के लिए करीना मुश्किलों से जूझ रही हैं, इस दौरान उन्हें अपने निजी जीवन के दुखों से भी लड़ना होता है।
'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन हैं और इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है।