हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का नया पार्ट ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती छह दिनों में ही 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड पर शानदार कमाई के बाद वर्किंग डेज में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक बना हुआ है। अब छठे दिन का भी आकंड़ा सामने आ चुका है।
{"_id":"68c18a28ff7280a45b04d0c9","slug":"the-conjuring-last-rites-india-box-office-collection-crosses-60-crore-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Conjuring Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'द कॉन्ज्यूरिंग' की रफ्तार, जानें छठे दिन की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Conjuring Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'द कॉन्ज्यूरिंग' की रफ्तार, जानें छठे दिन की कमाई
Wed, 10 Sep 2025 07:56 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:56 PM IST
सार
The Conjuring Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अब तक फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
द कॉन्ज्यूरिंग
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कॉन्ज्यूरिंग, दिल मद्रासी
- फोटो : यूट्यूब
ओपनिंग से ही शानदार शुरुआत
रिलीज के पहले दिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने 17.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। खास बात यह रही कि हिंदी वर्जन ने भी अंग्रेज़ी के साथ बराबरी से कमाई की। दूसरे दिन भी आंकड़ा लगभग इतना ही रहा, जबकि रविवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म का कुल कारोबार 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
- फोटो : एक्स
वीक डेज में भी मजबूत पकड़
अक्सर हॉरर फिल्मों का कलेक्शन वीकेंड के बाद तेजी से गिर जाता है, लेकिन ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने चौथे दिन यानी सोमवार को भी 5 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन मंगलवार को इसकी कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही, जो सोमवार की तुलना में बेहतर थी। हालांकि छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.83 करोड़ रुपये जोड़े और कुल बिजनेस 62.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म के बारे में
फिल्म को माइकल चावेस ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इस बार भी दर्शकों को डर और रोमांच से भरपूर अनुभव देने की कोशिश की है। वहीं फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है।
ये खबर भी पढ़ें: Parineeti Chopra: क्यों अजीबोगरीब चेहरे बनाती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

आगे का बॉक्स ऑफिस सफर
आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिसका सीधा फायदा ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ को मिलेगा। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आसानी से 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है और लंबी दौड़ में 100 करोड़ के करीब तक भी पहुंच सकती है।