फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Great Indian Kapil Show: फिनाले एपिसोड में मां के साथ पहुंचे कार्तिक, काफी नर्वस नजर आए 'चंदू चैंपियन'!

Wed, 19 Jun 2024 11:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Jun 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show: Chandu Champion star Kartik Aaryan will feature with mother in finale episode
The Great Indian Kapil Show - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस बार कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का फिनाले एपिसोड आ रहा है। 'चंदू चैंपियन' फिल्म को चर्चा बटोर रहे कार्तिक आर्यन शो का हिस्सा बनेंगे। शो में कार्तिक अपनी मां के साथ शिरकत करते दिखेंगे। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता को लेकर उनकी मां कितनी दिलचस्प बातें शेयर करती हैं। मां के सामने कार्तिक काफी नर्वस नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

The Great Indian Kapil Show: Chandu Champion star Kartik Aaryan will feature with mother in finale episode
The Great Indian Kapil Show - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्रोमो में कार्तिक आर्यन कहते दिख रहे हैं, 'मैं इतना नर्वस कभी नहीं हुआ हूं, जितना आज हूं'। कपिल शर्मा हंसते हुए पूछते हैं, 'नर्वस इसलिए कि मां कहीं कुछ कह ना दें?' इस पर उनकी मां कहती हैं, 'मैं जो बोलूंगी सच बोलूंगी'। कपिल अभिनेता की मां से पूछते हैं, 'कार्तिक जिद्दी हैं?' इस पर उनकी मां कहती हैं, 'बहुत ज्यादा जिद्दी हैं'।

The Great Indian Kapil Show: Chandu Champion star Kartik Aaryan will feature with mother in finale episode
The Great Indian Kapil Show - फोटो : वीडियो ग्रैब

कपिल शर्मा उनकी मां से पूछते हैं, 'कार्तिक खर्चा ज्यादा करते हैं या कम करते हैं?' मां कहती हैं, 'ज्यादा करता है।' इसके बाद कपिल कहते हैं, 'इंजीनियर तो हैं', इस पर उनकी मां कहती हैं, 'ठोक पीटकर कराई है इंजीनियरिंग'। कार्तिक हंसते हुए अपनी मां से बोलते हैं, 'कुछ तो पॉजिटिव बोल दो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show: Chandu Champion star Kartik Aaryan will feature with mother in finale episode
The Great Indian Kapil Show - फोटो : वीडियो ग्रैब

कार्तिक की मां कपिल के शो में बोलती हैं, 'मुझे डॉक्टर लड़की चाहिए कार्तिक के लिए'। इसके बाद शो के स्टेज पर पेशे से डॉक्टर कई लड़कियां खड़ी हो जाती हैं। एक लड़की अपना परिचय देते हुए कहती है, 'मैं फिजियोथैरेपिस्ट हूं'। कार्तिक की मां कहती हैं, 'इसको तो फिजियोथैरेपिस्ट लगती रहती हैं'। सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
Anil Kapoor: वेलकम-नो एंट्री की फ्रेंचाइजी फिल्मों से क्यों बाहर हुए अनिल कपूर? अभिनेता का जवाब कर देगा हैरान

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show: Chandu Champion star Kartik Aaryan will feature with mother in finale episode
The Great Indian Kapil Show - फोटो : वीडियो ग्रैब

शो में कार्तिक एक लड़की 'फाइनल' करते भी नजर आए! दरअसल, लड़की कहती है, 'मैं आपका फोन कभी चेक नहीं करूंगी'। कार्तिक जवाब देते हैं, 'डन'। इसके बाद शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा अपने अंदाज में लोगों को हंसाते नजर आए। कृष्णा अभिषेक 'पठान' के शाहरुख खान वाले अवतार में नजर आए। तीनों का अंदाज देख कार्तिक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। यह मजेदार एपिसोड इस शनिवार रात आठ बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा।
Sharmin Segal: 'मुझे जाने बिना बुरा होने का लेबल लगा दिया', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर 'आलमजेब' की दोटूक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed