GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का नया गाना 'चिन्ना चिन्ना कंगल' जारी, विजय के जन्मदिन पर भवतारिणी को श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ 'गोट' का दूसरा गाना 'चिन्ना चिन्ना कंगल' आज रिलीज किया गया। अभिनेता के 50वें जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को खास तोफहा मिला है। इस विशेष ट्रैक में दिवंगत पार्श्व गायिका भवतारिणी की एआई-जनरेटेड आवाज है, जो उनके लिए अभिनेता के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि भी है। 'गोट' के निर्माताओं ने आज 22 जून को 'चिन्ना चिन्ना कंगाल' का गीतात्मक वीडियो जारी किया। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद अभिनेता विजय ने गाया है।
भवतारिणी के भाई और गायक-संगीतकार युवान राजा ने एक्स पर एक भावनात्मक नोट साझा करते हुए गीत के निर्माण को याद किया। उन्होंने लिखा, 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का दूसरा सिंगल मेरे लिए बहुत खास है। इस भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब हम बैंगलोर में इस गाने की रचना कर रहे थे, विजय और मुझे लगा कि यह गाना मेरी बहन के लिए है और उस समय मैंने सोचा कि एक बार जब वह ठीक हो जाएगी और अस्पताल से बाहर आ जाएगी तो हम उसकी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन एक घंटे बाद मुझे खबर मिली कि वह अब नहीं रहीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनकी आवाज का इस तरह इस्तेमाल करूंगा। मैं अपनी संगीत टीम और इस प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों का ईमानदारी से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरे लिए बहुत ही कड़वा पल है।'
The second single from #TheGreatestOfAllTime is very special for me. Words cannot do justice to describe this feeling. When we were composing this song in Bangalore, @vp_offl & I felt this song is for my sister and at that time I thought to myself once she’s better and out of the…
'गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर पर फिलहाल कोई भी अपडेट देने से निर्माता बच रहे हैं। उनका कहना है कि टीजर या ट्रेलर के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है।
वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।