सब्सक्राइब करें

Sunflower 2: ‘सनफ्लॉवर’ का सीजन 2 देखने की तैयारी में हों, तो ये खबर न पढ़ें, अदा शर्मा ने दे दिया स्पॉयलर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Feb 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story actor adah sharma gives major spoiler of zee5 web series sunflower season 2 bastar
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्सर कलाकार जोश जोश में ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिनके सामने आने से उनकी आने वाली फिल्म या सीरीज देखने का इंतजार कर रहे लोगों का मजा खराब हो जाता है। ऐसा ही कुछ ‘द केरल स्टोरी’ से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ हो गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने अपनी आने वाली सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ सीजन 2 का पूरा सस्पेंस ही खोलकर रख दिया है। ओटीटी जी5 पर प्रसारित होने जा रही ये सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री है और सीरीज की पूरी कहानी इसी बात की तफ्तीश के आसपास बुनी गई है कि पिछले सीजन में हुए कत्ल का गुनहगार कौन है?

Trending Videos
The Kerala Story actor adah sharma gives major spoiler of zee5 web series sunflower season 2 bastar
‘सनफ्लॉवर 2’ में सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ में हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर को बतौर हीरो पेश किया गया है। पिछली फिल्म ‘गणपत’ की रिलीज के दौरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए निर्देशक विकास बहल इसके रचयिता है। पिछला सीजन विकास बहल ने खुद ही निर्देशित भी किया था, लेकिन इस बार सीजन 2 में वह सिर्फ सीरीज के रचयिता के तौर पर जुड़े हुए हैं। दूसरे सीजन के निर्देशन की जिम्मेदारी इसके निर्माताओं ने नवीन गुजराल को सौंपी है। सीरीज 1 मार्च को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story actor adah sharma gives major spoiler of zee5 web series sunflower season 2 bastar
‘सनफ्लॉवर 2’ में अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सीरीज की रिलीज से पहले जी5 ने सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा के खूब इंटरव्यूज कराए और यही दिखाने की कोशिश की कि ये दोनों ही सीरीज के सबसे मुख्य कलाकार हैं। सीरीज में अदा शर्मा की इस बार नई एंट्री हुई है और इसमें वह बार डांसर का किरदार निभा रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट आउटलुक को इंटरव्यू देते हुए अदा शर्मा कहती हैं, ‘एक कलाकार के तौर पर मैं अपने किरदारों को हकीकत के जितना करीब हो सकता है, उतना करीब रखते हुए निभा रही हैं। ताकि लोगों को यही लगे कि ये मैं नहीं बल्कि वह किरदार हूं जिसे मैं निभा रही हूं।’

The Kerala Story actor adah sharma gives major spoiler of zee5 web series sunflower season 2 bastar
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ और फिल्म ‘बस्त द नक्सल स्टोरी’ के जिक्र से निकली इस बात में वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ के सीजन 2 का जिक्र भी इसी के साथ अदा शर्मा ने किया। अदा ने कहा, ‘वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ में मैं एक बार डांसर और एक एस्कॉर्ट का किरदार निभा रही हूं। असल जीवन में मैं इनमें से कुछ भी नहीं हूं। मैं ‘सनफ्लॉवर’ में एक कातिल भी हूं, लेकिन असल जिंदगी में लोगों का कत्ल थोड़े ही करती हूं।’ अदा शर्मा ने दरअसल ये तर्क ‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर’ में अपने किरदारों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग के संदर्भ में दिए कि वह इन फिल्मों में परदे पर जो दिख रही हैं, वैसी वह असल जिंदगी में नहीं है। लेकिन, इस चक्कर में अदा शर्मा ने सीरीज का स्पॉयलर देकर दर्शकों का मजा खराब कर दिया है।

विज्ञापन
The Kerala Story actor adah sharma gives major spoiler of zee5 web series sunflower season 2 bastar
अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदा शर्मा को हाल ही में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स् 2024 में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार शुरुआत से ही इसलिए विवाद में रहे हैं क्योंकि इनके आयोजक इन पुरस्कारों का पूरा नाम न लेकर इन्हें ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ के नाम से प्रचारित करते रहे हैं। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को इस साल हुए फिल्मफेयर पुरस्कारों की किसी भी श्रेणी में नामांकित तक नहीं किया गया था।

TGIKS: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कपिल शर्मा, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed