साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म ' सलार पार्ट 1 सीजफायर' के बाद अब निर्देशक मारुति के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'द राजा साब' है। मकर संक्राति के मौके पर मेकर्स ने 'द राजा साब' का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया था। इसके बाद से फैंस को फिल्म बेसब्री से इंतजार है और वह सोच रहे हैं कि फिल्म किस बारे में है। ऐसे में फिल्म के आईएमडीबी पेज ने और अधिक उत्सुकता पैदा कर दी है, क्योंकि इसमें फिल्म की कहानी बताई गई है। वहीं, इसे लेकर अब निर्देशक का बयान सामने आया है।
The Raja Saab: आईएमडीबी पर प्रभास की फिल्म की कहानी को लेकर निर्देशक का बयान आया सामने, जानें क्या बोले मारुति
मारुति के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी वह नहीं है, जो कथानक आईएमडीबी की वेबसाइट पर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमडीबी के पेज पर फिल्म का सार लिखा हुआ है। वेबसाइट के अनुसार, 'फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन नकारात्मक ऊर्जा के कारण भाग्य बदलने के लिए तैयार रहते हैं।' इस कहानी के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं। ऐसे में अब फिल्म के निर्देशक ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
Golmaal 5: 'गोलमाल 5' पर रोहित शेट्टी की पक्की मुहर, जानें हंसी-ठहाकों से कब गुलजार होंगे सिनेमाघर?
एक्स पर फिल्म के निर्देशक मारुति ने लिखा, 'अरे रे, मैं इस कथानक को नहीं जानता। इसलिए एक अलग स्क्रिप्ट के साथ शूटिंग कर रहा हूं। क्या आईएमडीबी अब मुझे स्वीकार करेगा?' मारुति के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी वह नहीं है, जो कथानक आईएमडीबी की वेबसाइट पर दिया गया है। प्रभास और मारुति की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इतंजार है।
Ararare I don't know this plot
So shooting with different script
Ippudu IMDB Samajam accept chestada mari 😁 pic.twitter.com/gCr2gNEybV
मकर संक्राति पर जारी हुए फिल्म के पोस्टर में प्रभास के लुक की झलक देखने को मिली थी। सुपरस्टार इसमें शर्ट और लुंगी में कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। फिल्म के पहले पोस्टर में प्रभास लुंगी लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही जब तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं होगा, फिल्म की कहानी दर्शकों को पता नहीं चलेगी।
वहीं, प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अपने अगले बड़े बजट प्रोजेक्ट कल्कि 2898 एडी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी प्रतिभाओं को एक साथ लाया गया है, जिनमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन शामिल हैं। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Wednesday Box Office: हनुमान का शानदार प्रदर्शन जारी, 100 करोड़ी हुई गुंटूर कारम, जानें मेरी क्रिसमस का हाल?