{"_id":"67376f433b79c4fc24046f11","slug":"the-sabarmati-report-box-office-collection-day-1-vikrant-massey-riddhi-dongra-raashii-khanna-movie-earning-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Sabarmati Report Day 1: पहले ही दिन निकली विक्रांत मैसी की फिल्म की हवा, काम नहीं आई ‘12वीं फेल’ की शोहरत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Sabarmati Report Day 1: पहले ही दिन निकली विक्रांत मैसी की फिल्म की हवा, काम नहीं आई ‘12वीं फेल’ की शोहरत
Fri, 15 Nov 2024 09:29 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:29 PM IST
सार
The Sabarmati Report Day 1: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की बॉक्स ऑफिस पर हवा निकलती दिख रही है। फिल्म अभी तक एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। आइए जानते हैं इसने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधरा कांड की दर्दनाक घटना बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी बोहनी ही नहीं ठीक कर पाई। विक्रांत मैसी रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही फिल्म सुर्खियों में लगातार बनी हुई थी। आज इसने सिनेमाघरों में दस्तक तो दी, लेकिन सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसकी शुरुआत अच्छी नहीं है।
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले दिन ही धीमी शुरुआत
‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने पहले दिन ही काफी धीमी शुरुआत की है। सैकनिल्क से प्राप्त अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 66 लाख रुपये का कुल कारोबार किया है। वहीं, इस फिल्म के बजट की बात की जाए तो यह करीब 50 करोड़ के आस-पास के लागत में बनी है। इस हिसाब से यह फिल्म की खराब शुरुआत मानी जाएगी। हालांकि, अभी आंकड़ों में फेरबदल हो सकता है।
Kubera Teaser: धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की तिकड़ी ने किया धमाल, कुबेर के टीजर में जिम सर्भ भी बेमिसाल

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
गोधरा की दर्दनाक कहानी को दिखाती है फिल्म
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो यह फिल्म 22 साल पहले फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना ने पत्रकार की भूमिका अदा की है। फिल्म की कहानी पहले अविनाश और अर्जुन ने लिखी थी और तब फिल्म का निर्देशन राजन चंदेल कर रहे थे। राजन ने जो फिल्म तैयार की, उसे फिल्म की निर्माता एकता कपूर के कहने पर बदला गया जिससे क्षुब्ध होकर राजन ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म में अब निर्देशक के तौर पर धीरज सरना का नाम दिया गया है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
सेंसर बोर्ड से मिला है यूए सर्टिफिकेट
'द साबरमती रिपोर्ट' बिना किसी कट या संशोधन के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की जांच से गुजरी। विक्रांत मैसी ने साझा किया था कि फिल्म बिना किसी कट के पास हो गई है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है।
'द साबरमती रिपोर्ट' बिना किसी कट या संशोधन के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की जांच से गुजरी। विक्रांत मैसी ने साझा किया था कि फिल्म बिना किसी कट के पास हो गई है। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
इस वजह से फिल्म में हुई थी देरी
'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर कहा जा रहा था कि सेंसर बोर्ड के कई कट के कारण इसकी रिलीज में देरी हो रही थी। वहीं, विक्रांत मैसी ने फिल्म की रिलीज में हुई देरी को लेकर कहा, ‘हमने सीन को फिर से शूट किया, क्योंकि फिल्म में देरी हुई। हमें एडिटिंग में बैठने और खुद को बेहतर बनाने का फायदा मिला, इसलिए दो दिन का रीशूट, सेंसर की वजह से नहीं था।’
Amaran Box Office Collection 16: 'अमरण' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, जानिए बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन का हाल