फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: अभी जारी रहेगा 'कल्कि 2898 एडी' का तूफान, इस वेबसाइट पर बिक गए इतने करोड़ टिकट

Mon, 08 Jul 2024 07:56 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

दर्शकों के बीच 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही टिकट बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी और आज इसे रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। लोग धड़ल्ले से इसके टिकट बुक कर रहे हैं और इसे लेकर अब एक बहुत बड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।
 
विज्ञापन
The storm of Kalki 2898 AD at box office will continue over one crores of tickets were sold on book my show
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो पर 'कल्कि 2898 एडी' के एक करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो अपने आप मे एक बड़ा रिकॉर्ड तो है ही, साथ ही साथ निर्माताओं के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। यह आकंड़ा तो केवल एक ही वेबसाइट का है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदी गई टिकटों का आंकड़ा कितना ज्यादा होगा। 

The storm of Kalki 2898 AD at box office will continue over one crores of tickets were sold on book my show
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 11 दिन में भारत में 507 करोड़ रुपये कमा लिए है। यह आंकड़ा सभी भाषाओं को मिलाकर है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कहना मुश्किल नहीं है कि फिल्म जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The storm of Kalki 2898 AD at box office will continue over one crores of tickets were sold on book my show
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन, शाश्वत चटर्जी, मृणाल ठाकुर और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में  एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान का कैमियो भी देखने को मिला है।

Low Budget Movies: कम लागत से बनी इन फिल्मों ने की बंपर कमाई, सूची के दो नाम कर देंगे हैरान

विज्ञापन
The storm of Kalki 2898 AD at box office will continue over one crores of tickets were sold on book my show
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, जो जल्द ही इसका दूसरा भाग भी लेकर आएंगे। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। इसका संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का भी एक गाना है। 

Jaanam Song: 'जानम' गाने के प्रोमो में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस, यूजर ने कहा- कैटरीना दीदी, मैं ना सहती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed