{"_id":"690f73dc6ccecb21ff0b5464","slug":"the-taj-story-box-office-collection-day-9-total-earning-of-paresh-rawal-film-2025-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर फिर बढ़ा 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से मिल रही कड़ी चुनौती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर फिर बढ़ा 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से मिल रही कड़ी चुनौती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:16 PM IST
सार
The Taj Story Box Office Collection: फिल्म 'द ताज स्टोरी' का कलेक्शन काफी कम हो गया था। हालांकि वीकएंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं फिल्म का नौवें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाई है। 31 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म विवादों में भी रही। इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन अदालत ने फौरन सुनवाई से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं फिल्म ने नौवें दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
नौवें दिन का कलेक्शन
जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी उस दिन इसने एक करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन रविवार को इसने सबसे ज्यादा 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया था लेकिन वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। आज नौवें दिन इसने 1.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 13.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
इस फिल्म से मिल रही चुनौती
फिल्म 'द ताज स्टोरी' का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है। नौ दिनों में यह फिल्म सिर्फ 13.44 करोड़ रुपये कमा पाई है। वीकएंड के अलावा बाकी दिनों में फिल्म की कमाई काफी कम है। ऐसे में इसका बजट निकालना मुश्किल लग रहा है। अब इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हक' से कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
'द ताज स्टोरी' की कहानी
'द ताज स्टोरी' की कहानी ताजमहल पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि आगरा के एक टूर एजेंट विष्णु दास (परेश रावल) पर्यटकों को ताजमहल की सैर कराते हैं। एक दिन वह ताजमहल को लेकर अदालत में याचिका दायर करते हैं। वह दावा करते हैं कि ताजमहल कोई मकबरा नहीं है बल्कि एक प्राचीन जगह है, जिसे हिंदू राजा ने बनवाया था।
विज्ञापन
5 of 5
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
'द ताज स्टोरी' में परेश रावल के अलावा जाकिर हुसैन, बृजेंद्र काला, अमृता खानविलकर, नमित दास, शिशिर शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा और श्रीकांत वर्मा हैं। इस फिल्म के निर्माता सीए सुरेश झा हैं। इसका लेखन और निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।