{"_id":"690f698773a2524531058d6d","slug":"thamma-vs-ek-deewane-ki-deewaniyat-box-office-collection-day-19-2025-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रहीं 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत', जानें 19वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रहीं 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत', जानें 19वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:32 PM IST
सार
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं किस फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
थामा, एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अदाकारी वाली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' भी इसी दिन रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
थामा
- फोटो : एक्स
थामा का कलेक्शन
फिल्म 'थामा' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 108.4 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 18.7 करोड़ रुपये रही। आज शनिवार को फिल्म ने 1.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म की कमाई 129.08 करोड़ रुपये हो गई है।
3 of 6
‘एक दीवाने की दीवानियत’
- फोटो : X
एक दीवाने की दीवानियत का कलेक्शन
'एक दीवाने की दीवानियत' ने नौ करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 55.15 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 16.30 करोड़ रुपये हो गई। शनिवार को इसने खबर लिखे जाने तक 98 लाख रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म का अब तक का कलेक्शन 73.18 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
थामा और एक दीवाने की दीवानियत
दोनों फिल्मों की अगर तुलना करें तो 'थामा' ने ज्यादा कमाई की है। हालांकि 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट कम है, इसलिए यह फिल्म फायदे में है। 'थामा' का बजट 125 करोड़ रुपये बताया जाता है। वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट सिर्फ 25 करोड़ है।
विज्ञापन
5 of 6
'थामा'
- फोटो : X
'थामा' के बारे में
'थामा' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। इसके निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।