सब्सक्राइब करें

Actresses: एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी जलवा दिखा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में कंगना और पूजा भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 21 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
These Actresses Tried Luck In Direction After Acting Disha Patani Nandita Das Kangana Ranaut
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों फैंस बना चुकी हैं। हालांकि कुछ एक्ट्रेस केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। हाल ही में दिशा पाटनी ने खुलासा किया था कि वह एक म्यूजिक वीडियो का निर्देशन करने जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक्टिंग के साथ निर्देशक के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।


Dulquer Salmaan: सोनम पर 'भल्लालदेव' के कमेंट पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, किंग ऑफ कोठा एक्टर ने दिया जवाब

Trending Videos
These Actresses Tried Luck In Direction After Acting Disha Patani Nandita Das Kangana Ranaut
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने 90 के दशक में निर्देशक बनने का फैसला किया था। शाहरुख खान की फिल्म दिल आशना है का निर्देशन उन्होंने ही किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Tried Luck In Direction After Acting Disha Patani Nandita Das Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : social media
कंगना रणौत

कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनय के साथ कंगना निर्देशन में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। फिल्म मणिकर्णिका का निर्देशन उन्होंने कृष के साथ संयुक्त रूप से किया था। फिलहाल, वह जल्द ही दर्शकों के लिए इमरजेंसी लेकर आ रही हैं।

These Actresses Tried Luck In Direction After Acting Disha Patani Nandita Das Kangana Ranaut
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट

इस लिस्ट में पूजा भट्ट का नाम भी शामिल है। 90 के दशक में पूजा ने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा किया है। एक्टिंग में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर उन्होंने अपने पिता की तरह निर्देशन की दुनिया में किस्मत आजमाई। वह जिस्म, जिस्म 2 और कजरारे जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
These Actresses Tried Luck In Direction After Acting Disha Patani Nandita Das Kangana Ranaut
नंदिता दास - फोटो : social media
नंदिता दास

नंदिता बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अब तक कई हिंदी फिल्मों मे दिख चुकी हैं। अच्छी एक्टिंग के अलावा वह बतौर निर्देशक भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। मंटो और ज्विगाटो जैसी फिल्मों का निर्देशन उन्होंने ही किया है। इन फिल्मों को समीक्षकों की काफी सराहना मिल चुकी है।
Bollywood: सौतेले भाई-बहनों को पलकों पर बिठाकर रखते हैं ये सितारे, एक-दूसरे पर लुटाते हैं खूब प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed