फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Actresses: मेडिकल की छात्रा रह चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट का तीसरा नाम कर देगा हैरान

Tue, 07 May 2024 12:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
These Actresses was medical students Manushi Chhillar Sai Pallavi Sreeleela Aditi Govitrikar
फिल्मी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा के बहुत से सितारों ने अभिनय में रुचि होने की वजह से बहुत कम पढ़ाई की है। वहीं, कई ऐसे भी फिल्मी कलाकार हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहा हैं, जो मेडिकल की छात्रा रह चुकी हैं। आइए जानते हैं...


Hrithik Roshan: राम गोपाल वर्मा को था ऋतिक की काबिलियत पर शक? बोले- मुझे नहीं लगा था वह स्टार बन पाएंगे

These Actresses was medical students Manushi Chhillar Sai Pallavi Sreeleela Aditi Govitrikar
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति गोवित्रिकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सुपरमॉडल अदिति गोवित्रिकर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया में अभिनय से पहले मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और इग्नू से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ टॉप किया।

These Actresses was medical students Manushi Chhillar Sai Pallavi Sreeleela Aditi Govitrikar
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम
मानुषी छिल्लर

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए अपने मेडिकल कोर्स से एक साल का ब्रेक लिया। खिताब जीतने के बाद, उन्होंने सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में अपना एमबीबीएस पाठ्यक्रम फिर से शुरू किया था। इस समय वे फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वे बड़े मियां छोटे मियां में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses was medical students Manushi Chhillar Sai Pallavi Sreeleela Aditi Govitrikar
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
साई पल्लवी

साई पल्लवी दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। साई भी मेडिकल की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने 2016 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की, हालांकि, उन्होंने अभी तक भारत में डॉक्टर के रूप में खुद को पंजीकरण नहीं कराया है। 

विज्ञापन
These Actresses was medical students Manushi Chhillar Sai Pallavi Sreeleela Aditi Govitrikar
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीलीला

दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में श्रीलीला को भी जरूर शामिल  किया जाता है। खूबूसरती के साथ वे अपने अभिनय से भी कई फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलीला ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई अमेरिका से की है।
The Boys 4 Trailer: 'द बॉयज' के चौथे सीजन का ट्रेलर जारी, दरिंदों से जीतने के लिए इंसान बनने की मिली सीख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed