आर माधवन भारतीय सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शांति शांति शांति' से भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। हालांकि, इससे पहले वो 1997 में अंग्रेजी फिल्म 'इन्फर्नो' में छोटा सा रोल कर चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों की रीमेक हैं। आइए डालते हैं इन फिल्मों पर एक नजर।
R Madhavan Movies: आर माधवन की ये फिल्में हैं रीमेक, दो फिल्मों के तो निर्देशक भी एक
आर. माधवन भारतीय सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शांति शांति शांति' से भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। हालांकि, इससे पहले वो 1997 में अंग्रेजी फिल्म 'इन्फर्नो' में छोटा सा रोल कर चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों की रीमेक हैं। आइए डालते हैं इन फिल्मों पर एक नजर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैतान
आर माधवन की फिल्म शैतान इस साल आठ मार्च को रिलीज हुई थी। यह गुजराती हॉरर फिल्म वश का हिंदी रीमेक है, जो 2023 में आई थी। शैतान का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसकी कहानी बाप-बेटी के इर्द-गिर्द चलती है। एक पारिवारिक समारोह के दौरान एक शख्स बेटी के शरीर पर कब्जा कर लेता है। इसके बाद कहानी में भयानक मोड़ आ जाता है। इसमें अजय देवगन ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।
मारा
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म मारा, मलयालम फिल्म 'चार्ली' पर आधारित है। इसे मूल फिल्म से हटकर कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया था। इसका निर्देशन दिलीप कुमार ने किया है। इसमें आर माधवन के साथ-साथ पवित्र लक्ष्मी और श्रद्धा श्रीनाथ ने भी काम किया है। मूल फिल्म में दुलकर सलमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और वो साल 2015 में रिलीज हुई थी।
120 Bahadur: फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' की शूटिंग शुरू, निभा रहे हैं मेजर शैतान सिंह की भूमिका
रहना है तेरे दिल में
रहना है तेरे दिल में को फिर से थिएटर में रिलीज किया गया है। यह 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मिन्नाले का हिंदी रीमेक है। दोनों फिल्मों का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया है और दोनों ही फिल्मों में आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। लोगों ने इस फिल्म में आर माधवन को रोमांटिक हीरो के रूप में काफी पसंद किया था। फिल्म के गानों को लोग आज भी सुनते हैं।
Sonakshi Sinha: पति जहीर के साथ हवा में 225 फीट ऊपर लटकीं सोनाक्षी, सोना ने शादी को लेकर बोली आश्चर्यजनक बात
एवानो ओरुवन
'एवानो ओरुवन' मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' की रीमेक है, जिसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। यह साल 2006 में रिलीज हुई थी। 'डोंबिवली फास्ट' खुद भी फॉलिंग डाउन पर आधारित है, जो 1993 में रिलीज हुई थी। 'एवानो ओरुवन' भी निशिकांत कामत के ही निर्देशन में बनी है। इसमें आर माधवन के अलावा संगीता और देवदर्शिनी सुकुमारन ने भी काम किया है।
Emergency: फिल्म की रिलीज से जुड़ी याचिका पर HC की सुनवाई, कहा- एक हफ्ते की देरी से खास फर्क नहीं पड़ेगा