फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: टीवी पर देवी का किरदार निभा कर लोकप्रिय हुईं ये अभिनेत्रियां, आज भी दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज

Thu, 06 Jul 2023 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Jul 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
These Glamours Actress Played On Screen Devi Role in Movies Akansha Puri to Mouni Roy
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है कि उन्हें वो मंच मिले, जहां से वह अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना सकें। ऐसे में अपने करियर में ब्रेक पाने के लिए वह कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ग्लैमरस अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर देवी की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। फैंस ने भी इनके अभिनय की खूब सराहना की थी। तो चलिए जानते हैं।

These Glamours Actress Played On Screen Devi Role in Movies Akansha Puri to Mouni Roy
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। फैंस भी आकांक्षा के गेम को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अभिनेत्री की आलोचना भी कर रहे हैं। आकांक्षा ने ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती की भूमिका अदा की थी।

These Glamours Actress Played On Screen Devi Role in Movies Akansha Puri to Mouni Roy
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अभिनय से ब्रेक ले लिया है और अपना पूरा समय अपने परिवार को दे रही हैं। देबिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करती रहती हैं। बता दें कि देबिना ने ‘रामायण’ सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Glamours Actress Played On Screen Devi Role in Movies Akansha Puri to Mouni Roy
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय
बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपना अभिनय करियर छोटे परदे से ही शुरू किया था। अपने दमदार अभिनय के दम पर मौनी ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली है। आपको बता दें कि मौनी ने ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में सती का किरदार निभाया था। आज भी अभिनेत्री की भूमिका लोगों की सराहना बटोरती है।

विज्ञापन
These Glamours Actress Played On Screen Devi Role in Movies Akansha Puri to Mouni Roy
पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा शर्मा
छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा शर्मा ने यूं तो कई शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान महाभारत में द्रौपदी के रोल से ही मिली थी। पूजा भी देवी का किरदार निभा चुकी हैं। अभिनेत्री ने ‘महाकाली’ शो में मां काली का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed