बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। फैंस अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में किसी भी स्टार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ ऑडियंस के सामने खुली किताब बन जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पसंद से शादी तो की, लेकिन पसंद से शादी करने के बावजूद उनका रिश्ता लंबा नहीं चला। तो चलिए जानते हैं।
South: पसंद की शादी के बाद भी नहीं चला इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, किसी ने एक तो किसी ने चार साल बाद लिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा और नागा चैतन्य की जोड़ी टॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी रही है। फैंस दोनों के साथ देखना काफी पसंद करते थे अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म 'ये माया चेसावे' में नागा चैतन्य के साथ काम किया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। सामंथा और नागा चैतन्य ने बाद में 2017 में अपने परिवार के आशीर्वाद से शादी कर ली थी, लेकिन फिर चार साल बाद उनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया।
Bollywood: शादीशुदा मर्दों पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, इंडस्ट्री में खूब हुए थे इनके अफेयर के चर्चे
रेवती
साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेवती ने अपनी पहली फिल्म 'पुढ़िया मुगम' में सुरेश चंद्र मेनन के साथ अभिनय किया था। बाद में उन्होंने 'मरुमागल' में मुख्य भूमिका निभाई, जबकि छायांकन सुरेश चंद्र मेनन ने संभाला था। साथ काम करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का तलाक भी हो गया।
Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात
रोहिणी
रोहिणी और रघुवरन ने मलयालम सिनेमा में एक साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अधिकतर प्रोजेक्ट्स में दोनों की जोड़ी साथ ही नजर आती थी। कुछ समय के बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। हालांकि, एक बच्चे के पेरेंट्स बनने के बाद दोनों ने तलाक भी ले लिया था।
Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात
नलिनी
नलिनी ने बैक टू बैक सफल फिल्में देकर अपने सिनेमा के सफर की शुरुआत की। इसी तरह दूसरी ओर रामराजन भी कुछ शानदार फिल्मों से दर्शकों से तारीफें बटोर रहे थे। आगे चलकर दोनों ने शादी तो कर ली, लेकिन दो बच्चों के बाद दोनों को तलाक भी हो गया ।