हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है कि उन्हें वो मंच मिले, जहां से वह अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना सके। ऐसे में अपने करियर में ब्रेक पाने के लिए वह कोई भी भूमिका निभाने को तैयार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक समय में अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वह वाही लूटी थी, लेकिन इसके बाद वह लंबे समय तक परदे से गायब रहे थे। काफी समय के बाद ये सेलेब्स दोबारा एक दमदार कमबैक करने को तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं।
TV: टीवी पर लंबे समय के बाद धमाकेदार वापसी कर रहे हैं ये सेलेब्स, अभिनय का दमखम दिखाने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवांगी जोशी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना लूटी है। शिवांगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से लोकप्रिय हुई थीं। अभिनेत्री और मोहसिन खान की जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। इस शो को छोड़ने के बाद शिवांगी अचानक परदे से गायब हो गई थीं। अब काफी समय के बाद वह ‘बारिशें’ शो में नजर आने वाली हैं।
कुशाल टंडन
फैंस के बीच अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाले कुशाल टंडन भी जल्द ही सीरियल ‘बारिशें’ से दोबारा फैंस का मनोरंजन करने आ रहे हैं। कुशाल को पिछली बार ‘बेहद’ सीरियल से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में अभिनेता जेनिफर विंगेट के अपोजिट नजर आए थे।
शक्ति अरोड़ा
टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता शक्ति अरोड़ा भी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। शक्ति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता को पिछली बार ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में देखा गया था। हालांकि, उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। अब शक्ति ‘गुम है किसी के प्यार में’ से एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं।
विशाल कोटियन
अभिनेता विशाल भी जल्द ही छोटे परदे पर एक धमाकेदार कमबैक करने को तैयार हैं। विशाल कोटियन सीरियल ‘मैत्री’ से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होने वाले हैं। फैंस भी अभिनेता को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।